मनोरंजन

Hamare Baarah फिल्म से रोक हटी, अब 21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जानें कैसे मिली हरी झंडी

Hamare Baarah Movie Release Date: ज्यादा बच्चे पैदा करने की प्रथा पर बनी फिल्म ‘हमारे बारह’ अब रिलीज हो सकेगी. बॉम्बे हाई कोर्ट ने इसे रिलीज करने की अनुमति दे दी है. दर्शक 21 जून को इसे सिनेमाघरों में देख सकेंगे.

बॉलीवुड एक्टर अन्नू कपूर की इस फिल्म का टीजर जारी होने के बाद से बवाल मचा हुआ था. फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की जा रही थी. पिछले हफ्ते फिल्म निर्माताओं को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा था. हालांकि, अब बॉम्बे हाई कोर्ट ने फिल्म को रिलीज करने की अनुमति दे दी है.

इस मामले को लेकर बुधवार को बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस बीपी कोलाबावाला और जस्टिस फिरदौस पूनीवाला की बेंच ने सुनवाई की. इस दौरान कुछ लोगों के समूह की ओर से फिल्म निर्माताओं पर समुदाय विशेष को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए फिल्म को बैन करने की मांग की गई. वहीं, आज बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान फिल्म निर्माताओं ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि ‘वे उन सभी सीन्स और डायलॉग्स को हटा देंगे, जिन्हें गलत माना जा रहा है.’ फिल्म निर्माताओं के फिल्म में कुछ बदलावों पर सहमति जताने बाद फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने ‘हमारे बारह’ को 21 जून 2024 को रिलीज करने की इजाजत दे दी.

पहले 7 जून फिर 14 जून को रिलीज होनी थी

बता दें कि ‘हमारे बारह’ पहले 7 जून और फिर 14 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन विवादों के चलते इसकी रिलीज पर रोक लगा दी गई. फिल्म के पोस्टर की बात करें तो उसमें कई मुस्लिम महिलाओं को दिखाया गया, जिनके हाथ बंधे हैं और होंठ सिले हुए हैं. फिल्म आबादी बढ़ाने जैसे विषय पर आधारित है. इस फिल्म पर इस्लाम की रिवाजों का अपमान करने का आरोप लगा है. फिल्म की स्टारकास्ट का कहना है कि उन्हें धमकी भरे कॉल्स आ रहे हैं. फोन पर उनसे फिल्म की रिलीज को रोकने की बात कही जा रही है.

यह भी पढ़िए: रिलीज के एक दिन पहले ‘हमारे बारह’ पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई, जानें क्या वजह बताई

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

8वें वेतन आयोग का 1 साल पूरा…! सैलरी और पेंशन पर क्या है नई खबर? जानिए 5 बड़ी अपडेट्स

8वें वेतन आयोग के गठन को एक साल पूरा हो चुका है. केंद्रीय कर्मचारियों और…

6 minutes ago

रिहाई के 40 मिनट बाद ED का एक्शन! गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, जल्द सुनवाई की मांग

Supreme Court: जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम खान…

44 minutes ago

उत्तराखंड में नदी में समाई इनोवा कार, चार लोगों की मौत, बाकी की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन

Uttarkashi Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगनानी धर्मकुंड के पास इनोवा कार नदी में गिर…

51 minutes ago

अदालत में झूठ बोलना पड़ा भारी! दिल्ली हाईकोर्ट का 6 CBI अधिकारियों पर शिकंजा, केस दर्ज करने के आदेश

Delhi High Court: पूर्व IRS अधिकारी अशोक अग्रवाल मामले में अदालत के सामने झूठे बयान…

53 minutes ago