देश

विधानसभा उपचुनाव: सपा ने तीन सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा, जनवादी पार्टी ने सपा से तोड़ा नाता

सपा ने यूपी में तीन सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. सपा ने ददरौल, गैसड़ी और दुद्धी के लिए प्रत्याशी घोषित किए हैं. लोकसभा चुनाव के साथ ही यूपी की तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने तीन उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

इन्हें बनाया उम्मीदवार

सपा ने ददौल से अवधेश कुमार वर्मा, गैसड़ी से राकेश यादव और दुद्धी से विजय गोंड को उम्मीदवार बनाया है. गैसड़ी विधानसभा उपचुनाव में पूर्व मंत्री स्वo एसपी यादव के पुत्र राकेश यादव को सपा से टिकट मिला है.

जनवादी पार्टी ने सपा से तोडा नाता

गठबंधन सहयोगियों के बीच मतभेदों के बीच जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) ने शनिवार को समाजवादी पार्टी से नाता तोड़ लिया. फैसले की घोषणा करते हुए जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय चौहान ने कहा, ”जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर विवाद था. यह समाजवादी पार्टी के कुर्मी ओबीसी आधारित अपना दल (कमेरावाड़ी) से अलग होने के कुछ दिनों बाद आया है. अब जनवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित करने के लिए स्वतंत्र है.”

इसे भी पढ़ें: पंजाब के संगरूर में नकली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 21 हुई, अब तक 6 गिरफ्तार

2022 में समाजवादी पार्टी के साथ लड़ा था चुनाव

संजय चौहान की पार्टी ने 2022 में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था, लेकिन एक भी सीट नहीं जीत सकी. जनवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में जनाधार विहीन पार्टी है , जिसका वर्तमान में उत्तर प्रदेश में एक भी विधायक नहीं है. जनवादी सोशलिस्ट पार्टी ने 2007 और 2012 में बीजेपी के समर्थन से चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे राज्य में एक भी सीट नहीं मिल पाई थी. गुरुवार को मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, ”हम 2022 के विधानसभा चुनाव में अपना दल (कमेरावादी) के साथ गठबंधन में थे लेकिन 2024 में ऐसा नहीं है.”

Rohit Rai

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

5 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

6 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

7 hours ago