Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Mahadev Betting App: “वे डरे हुए हैं क्योंकि वे फंस गए हैं”, भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना

UP News: गोंडा पहुंचे बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि, उन्हीं के आदमी ने बयान दिया है कि मैंने पैसा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक पहुंचाया था.

Brij Bhushan

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह (फाइल फोटो)

Mahadev App Case: महादेव ऐप सट्टेबाजी मामले को लेकर उत्तर प्रदेश में भी बयानबाजी शुरू हो गई है. बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने इस मामले में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर हमला बोला है. बीजेपी सांसद ने कहा है कि वे डरे हुए हैं, क्योंकि वे फंस गए हैं. रविवार को वह गोंडा पहुंचे और सांसद ने कहा कि ईडी ने एक घोटाला निकाला है. वे (विपक्षी) आसानी से कहते हैं कि ये चुनाव का समय है इसलिए ईडी छापेमारी कर रही है. क्या चुनाव के दौरान सीबीआई, पुलिस आदि को काम करना बंद कर देना चाहिए?

गोंडा पहुंचे बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विपक्षी दलों की ओर सवाल के साथ ही निशाना साधा है और कहा, “तो क्या चुनाव के दौरान ईडी, सीबीआई, न्यायपालिका, पुलिस को काम करना बंद कर देना चाहिए.” बीजेपी सांसद ने कहा, “वे (विपक्षी दल) डरे हुए हैं क्योंकि वे फंस गए हैं.” सिंह ने ये भी कहा, “उन्हीं के आदमी ने बयान दिया है कि मैंने पैसा मुख्यमंत्री तक पहुंचाया था.”

मालूम हो कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने महादेव ऐप और रेड्डीअन्नाप्रेस्टोप्रो सहित 22 अवैध सट्टेबाजी मंचों पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं. इसी के बाद से राजनीति में घमासान मचा हुआ है. तो वहीं विपक्षी दल बार-बार भाजपा सरकार पर चुनाव के दौरान सीबीआई, आयकर विभाग आदि एजेंसियों से छापेमारी कराने का आरोप लगा रही है.

ये भी पढ़ें-Kasganj: आवारा कुत्ते के काटने से महिला की मौत, सरकारी अस्पताल में लगे थे रेबीज के सभी इंजेक्शन, परिवार ने की कार्रवाई की मांग

भाजपा ने बघेल को घेरा

सूत्रों के मुताबिक, रविवार को एक आधिकारिक बयान के मुताबिक जानकारी सामने आई है कि केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने महादेव बुक और रेड्डीअन्नाप्रेस्टोप्रो सहित 22 अवैध सट्टेबाजी ऐप और वेबसाइट पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिया है. वहीं इस दौरान छत्तीसगढ़ में भाजपा की ओर से रविवार को एक वीडियो जारी किया जिसमें सोनी ने दावा किया है कि उसने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब तक 508 करोड़ रुपये दिये हैं. छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस ने इस दावे को भाजपा की साजिश करार दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital