देश

Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कब होंगे चुनाव? EC इस दिन करेगा तारीखों का ऐलान!

Assembly Election 2023:  मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में कब होंगे चुनाव? इस सवाल का जवाब लगभग मिल ही गया है. दरअसल, चुनाव आयोग ने चुनावी राज्यों की समीक्षा कर ली है. अब तारीखों की घोषणा 8 से 10 अक्टूबर के बीच कभी भी होने की संभावना है. सूत्रों ने कहा कि मतदान नवंबर के दूसरे सप्ताह और दिसंबर के पहले सप्ताह के बीच होने की संभावना है. चुनाव आयोग के सूत्रों ने कहा, “राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना में 2018 में पिछली बार की तरह एक ही चरण में मतदान हो सकता है.” उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में मतदान 2 चरणों में होने की संभावना है.

रिपोर्ट के अनुसार, सभी पांच राज्यों में मतदान की तारीखें अलग-अलग हो सकती हैं, जबकि पांचों राज्यों में वोटों की गिनती यानी मतगणना एक ही समय पर हो सकती है. बता दें कि चुनाव आयोग ने 6 अक्टूबर को अबपने पर्यवेक्षकों की बैठक बुलाई थी. कथित तौर पर दिन भर की बैठक में मॉडल कोड को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए. इस पर विचार विमर्श किया गया. इन पांच राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने से पहले चुनाव होना है.

कब खत्म होगा 5 राज्यों के सरकारों का कार्यकाल?

मिजोरम: 17 दिसंबर, 2023
मध्य प्रदेश: 6 जनवरी, 2024
छत्तीसगढ़: 3 जनवरी 2024
राजस्थान: 14 जनवरी, 2024
तेलंगाना: 16 जनवरी, 2024

चुनावी राज्यों में आचार संहिता

बता दें कि मध्य प्रदेश में 2018 के चुनाव में 6 अक्टूबर को चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया था. पूरे प्रदेश में एक ही चरण में चुनाव हुए थे. वहीं, 2013 में चार अक्टूबर, 2008 में 14 अक्टूबर और 2003 में 12 अक्टूबर को चुनाव की तारीखों का एलान हुआ था. जैसे ही चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू हो जाएगी. इसके बाद शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम पर बैन लग जाएंगे. किसी भी काम और योजनाओं की स्वीकृति नहीं होगी. सरकार अपनी उपलब्धी के होर्डिंग्स नहीं लगा सकेंगी. सरकार अपनी उपब्धियों के विज्ञापन मीडिया में नहीं दे सकेंगी.

यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: “दुआ करता हूं कि कब्जे वाले फिलिस्तीन के…” Israel-Hamas युद्ध पर ओवैसी ने दिया बयान

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा से पहले, चुनाव आयोग ने राजस्थान, मिजोरम, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में चुनाव तैयारियों का जायजा लिया है. अब चुनाव आयोग सहूलियत के अनुसार चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकती है. हालांकि चुनावी राज्यों में राजनीतिक पार्टियों की ओर से जोर-शोर से प्रचार अभियान चलाया जा रहा है. बीजेपी की ओर से खुद पीएम मोदी प्रचार तंत्र का नेतृत्व कर रहे हैं. चुनावी राज्यों में नेताओं का भारी जुटान है. राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश तक खूब शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम किए जा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

3 minutes ago

Agra News: 15 साल बाद घर आया था चिराग, एएनएम की लापरवाही से बुझ गई जिंदगी

Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…

44 minutes ago

क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर अमित शाह सहित कई नेताओं ने किया नमन

स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…

48 minutes ago