Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Assembly Election Result 2023

सीएम ने ये भी कहा कि, यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व, लोक-कल्याणकारी विजन एवं नीतियों और समग्र विकास के मध्य प्रदेश में भाजपा की विराट विजय है.

राजस्थान चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में गौधन गारंटी की घोषणा की थी और कहा था कि अगर वह सत्ता में आती है तो गौधन योजना शुरू की जाएगी. हालांकि कांग्रेस अब हार चुकी है.

मायावती ने लोकसभा चुनाव की नए सिरे से तैयारी पर विचार-विमर्श के लिए पार्टी की आल इण्डिया की बैठक आगामी 10 दिसम्बर को लखनऊ में आहुत करने की बात कही है.

मध्य प्रदेश की निवाड़ी विधान सभा में भाजपा ने कांग्रेस को 17157 मतों से हरा दिया. यहां पर सपा को 32670 वोट मिले हैं. तो इसी तरह कुछ और विधानसभा में सपा की स्थिति कांग्रेस से अच्छी है.

प्रदेश के मंत्री और बीजेपी नेता स्वतंत्र देव सिंह ने भी शुरुआती रुझानों को देखते हुए भाजपा की ही सरकार बनने का दावा किया है और कहा है कि जनता के आशीर्वाद से हम सरकार बनाएंगे.

डिप्टी सीएम ने कहा- प्रधानमंत्री की गारंटी पर है भारत को भरोसा. जनता जनार्दन ज़िंदाबाद. ग़रीब कल्याण योजनाएं ज़िंदाबाद.

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में प्रदेश के मतदाताओं ने अपना रिवाज एक बार फिर से कायम रखा है. कांग्रेस के 17 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा.

डिप्टी सीएम ने ये भी कहा कि, "भारत के मन में मोदी है, मोदी के मन में भारत है. देश की जनता कांग्रेस से मुक्ति चाहती है. जनता ने दिया अपना आशीर्वाद, फिर से खिल उठा कमल."

UP News: यूपी सीएम ने कहा, भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं.

राजस्थान में बसपा ने बारी सीट पर जीत हासिल की है. यहां पर जसवंत सिंह गुर्जर ने 27424 वोटों से चुनाव जीता है. यहां पर जसवंत को कुल 106060 वोट प्राप्त हुए हैं.