देश

Rajasthan Election Results: जहां हुआ था कन्हैयालाल हत्याकांड, उस उदयपुर में कैसा रहा बीजेपी-कांग्रेस का प्रदर्शन?

Rajasthan Election Results: राजस्थान चुनावों के रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है. वहीं इन चुनावों में कुछ सीटों को लेकर लोगों की दिलचस्पी भी देखी गई. ये सीटें किसी न किसी वजह से चर्चा में रही हैं. इन्हीं में से एक सीट है उदयपुर की जो उस समय सबसे अधिक चर्चा में आई जब यहां पर कन्हैयालाल हत्याकांड जैसी बड़ी वारदात हुई थी. राजस्थान चुनाव में प्रचार के दौरान भी पार्टियों ने कन्हैयालाल का मुद्दा उठाया था.

8 विधानसभा वाला उदयपुर

उदयपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत कुल मिलाकर 8 विधानसभा सीटें आती हैं. इसमें उदयपुर ग्रामीण, गोगुंदा, झाड़ोल, उदयपुर, खैरवाड़ा, मावली, वल्लभनगर और सलूंबर विधानसभा आते हैं. यहां की चार सीटें आदिवासी बाहुल्य इलाकों में आती हैं.

यहां के आठ विधानसभा सीटों में से सात पर भाजपा को बढ़त मिलती हुई दिख रही है. वहीं एक सीट पर समाचार लिखे जाने तक कांग्रेस बढ़त पर दिख रही है. राजस्थान में बीजेपी ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान कन्हैयालाल का मुद्दा उठाया था. बता दें कि बीते साल कन्हैयालाल की उनके दुकान के भीतर हत्या कर दी गई थी.

उदयपुर की झाड़ोल सीट से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल खराड़ी आगे चल रहे हैं. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी हीरालाल दरांगी उनसे पीछे चल रहे हैं. उदयपुर की खेरवाड़ा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दयाराम परमार आगे चल रहे हैं, यहां पर भाजपा प्रत्याशी प्रवीण कुमार परमार उनसे पीछे हैं.

जानें उदयपुर की विधान सभा की सीटों का हाल

उदयपुर ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी फूल सिंह मीना आगे चल रहे हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी डॉ विवेक कटारा पीछे हैं. उदयपुर से भाजपा प्रत्याशी ताराचंद जैन आगे चल रहे हैं. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रोफेसर गौरव वल्लभ पीछे चल रहे हैं. उदयपुर की मावली सीट से भाजपा प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल आगे चल रहे हैं. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी पुष्कर लाल डांगी पीछे चल रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: Election Results: भारी मतों से राजकुमारी दीया कुमारी की हुई जीत, राजसमंद से हैं सांसद

सलूंबर से भाजपा प्रत्याशी अमृतलाल मीणा फिलहाल आगे चल रहे हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रघुवीर सिंह मीणा उनसे पीछे हैं. उदयपुर के वल्लभनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी उदयलाल डांगी आगे चल रहे हैं, वहीं कांग्रेस प्रीति शक्तावत पीछे चल रहे हैं.

बता दें कि उदयपुर निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 244879 हैं, जिसमें पुरुष मतदाता की संख्या 123071 और महिला मतदाता की संख्या 121808 है.

Rohit Rai

Recent Posts

दिवाली का बड़ा तोहफा! दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर को आज हरी झंडी, चेक करें टाइमिंग और रूट

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…

1 minute ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

16 minutes ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

58 minutes ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

1 hour ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

1 hour ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

2 hours ago