ममता बनर्जी व शुभेंदु अधिकारी
Mamata Banerjee: हाल ही में केंद्रीय चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी का राष्ट्रीय दल का दर्जा छीन लिया था. इसके बाद बीजेपी नेता शुवेंदु अधिकारी ने दावा किया था कि निर्वाचन आयोग ने जब टीएमसी का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खत्म कर दिया था तो ममता बनर्जी ने गृह मंत्री अमित शाह को फोन कर उनसे फैसले को निरस्त कराने का अनुरोध किया था. अब ममता बनर्जी ने अधिकारी के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर यह साबित हो जाता है कि टीएमसी के राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा गंवाने के बाद उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन किया था, तो वह इस्तीफा दे देंगी.
ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी का नाम ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस बना रहेगा. अगर भाजपा को कोई समस्या है तो वे चुनाव आयोग से संपर्क कर सकते हैं और हम आम लोगों से संपर्क करेंगे. शुवेंदु अधिकारी के दावे को खारिज करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, “अगर यह साबित होता है कि मैंने टीएमसी के राष्ट्रीय दर्जे को लेकर अमित शाह को फोन किया था तो मैं इस्तीफा दे दूंगी.”
ममता बनर्जी ने कहा कि 10 साल के बाद सभी दलों की राष्ट्रीय पार्टी की स्थिति की समीक्षा करने का नियम था. यानी अगली समीक्षा 2026 में होनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने 2019 में ऐसा किया. बता दें कि निर्वाचन आयोग ने पिछले हफ्ते टीएमसी, एनसीपी और सीपीआई का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस ले लिया था.
अधिकारी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी ने मंगलवार को कहा कि इसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है. पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी आदतन झूठ बोलते हैं. हमने देखा है कि कैसे उन्होंने पहले भी कई राजनीतिक घटनाक्रमों के बारे में खुलेआम झूठ बोला है. राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा होना या न होना काल्पनिक है, इससे टीएमसी का विकास प्रभावित नहीं होगा.
पश्चिम बंगाल की सीएम ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि वह (भाजपा) 2024 के लोकसभा चुनाव में 200 से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाएगी. टीएमसी प्रमुख ने कहा कि अनुभवी राजनेता मुकुल रॉय के बेटे सुभ्रांग्शु द्वारा उनके पिता के लापता होने की शिकायत पर राज्य प्रशासन गौर करेगा.
मुकुल रॉय के परिवार का कहना है कि वे मनोभ्रंश और पार्किंसंस रोग से पीड़ित हैं. रॉय गुमशुदगी की शिकायत दर्ज होने के बाद दिल्ली में सामने आए और दावा किया कि वह भाजपा विधायक हैं और अमित शाह से मिलना चाहते हैं. वहीं ममता बनर्जी ने कहा कि मुकुल रॉय भाजपा के विधायक हैं और अगर वह दिल्ली जाना चाहते हैं तो यह उनका मामला है.
बता दें कि टीएमसी से अलग होने के बाद मुकुल रॉय ने भाजपा के टिकट पर 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जीता था, लेकिन बाद में ममता के खेमे में वापस चले गए थे. वहीं एक बार फिर उन्होंने बीजेपी में वापस जाने की इच्छा जताकर बंगाल के सियासी पारे को चढ़ा दिया है.
-भारत एक्सप्रेस
अडाणी ग्रीन एनर्जी ने FY27 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी…
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…
Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…
Supreme Court news: आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव में नामांकन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य…
Calcutta High Court : पश्चिम बंगाल के चोरबागान भगदड़ मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने जांच…
दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई के…