क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
Photo- Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) /Twitter
IPL 2023 Highlights, LSG vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में लखनऊ के खिलाफ 2 विकेट से जीत दर्ज की. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान केएल राहुल की जुझारू पारी के दम पर LSG ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 160 रन बनाए. जवाब में पंजाब किंग्स ने 19.3 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया. पंजाब की जीत में सिकंदर रजा ने सबसे ज्यादा 57 रनों की पारी खेली. वहीं, शाहरुख खान और सैम करन अंतिम ओवरों में गेमचेंजर रहे.
करन-रबाडा की गेंदबाजी
इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने शानदार गेंबाजी की. शिखर धवन की जगह टीम की कमान संभाल रहे कप्तान सैम करन ने पहली पारी में 3 और कगिसो रबाडा ने 2 विकेट लेकर लखनऊ को बड़ा स्कोर बनाने से रोका.
ये भी पढ़ें: VIDEO: कैमरे में कैद सबकुछ, कोहली और गांगुली की पुरानी खुन्नस का नया मामला
केएल राहुल की जुझारू पारी बेकार
लखनऊ के कप्तान केएल राहुल की जुझारू पारी के दम पर LSG ने एक सम्मानजनक टोटल स्कोर-बोर्ड पर लगाया था. सीजन की अपनी पहली फिफ्टी पूरी करते हुए 56 गेंदों पर 74 रन की शानदार पारी खेली. लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 4000 IPL रन भी पूरे कर लिए हैं. हालांकि उनकी ये पारी टीम को जीत नहीं दिला पाई क्योंकि पंजाब का स्कोर काफी कम रह गया.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11…
PBKS: सैम करन (C), अथर्व तायड़े, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत सिंह भाटिया, सिकंदर रजा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह.
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रभसिमरन सिंह, नाथन एलिस, मोहित राठी, ऋषि धवन.
LSG: केएल राहुल (C), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, आवेश खान, युधवीर सिंह चरक, मार्क वुड और रवि बिश्नोई.
इम्पैक्ट प्लेयर: अमित मिश्रा, जयदेव उनादकट, कृष्णाप्पा गौतम, प्रेरक मांकड़, डेनियल सैम्स.
केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…
2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…
Swarshri Hegde Tabla prodigy India Book of Records: कर्नाटक की 2 साल 10 महीने की…
Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…
Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…