देश

VIDEO: 10 सेकेंड में अतीक और अशरफ का ऑन कैमरा मर्डर, प्वाइंट ब्लैंक रेंज से हमलावरों ने दागी गोलियां

Atiq Ahmed Shot Dead: मेडिकल चेकअप के लिए ले जाते वक्त प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को गोलियों से भून दिया गया. मेडिकल के लिए ले जाते वक्त अतीक और उसका भाई अशरफ मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे. उसी दौरान सुरक्षा घेरे को तोड़कर हमलावरों ने अतीक और अशरफ पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. अचानक हुई इस फायरिंग से हड़कंप मच गया. वहीं मौके पर ही अशरफ और अतीक खून से लथपथ गिर पड़े.

10 सेकेंड में हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाईं, जिसके बाद पूरे इलाके में भगदड़ मच गई. पुलिस के सुरक्षाघेरे में घुसकर तीन हमलावरों ने प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोलियां दागी और अतीक के साथ उसका भाई लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े. इस दौरान हमलावर जयश्री राम के नारे भी लगा रहे थे.

अशरफ दे रहा था मीडियाकर्मियों के सवालों के जवाब

अतीक का भाई अशरफ मीडिया के सवालों का जवाब दे रहा था. अशरफ ने बोलना शुरू किया,’मेन बात ये है कि गुड्डू मुस्लिम’ तभी एक हमलावर ने अतीक के सिर में प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली दागी. इतने में एक अन्य हमलावर ने भी गोलियां दागनी शुरू कर दी. देखते ही देखते दोनों भाइयों पर हमलावरों ने कई राउंड फायर झोंक दिए, जिसके बाद लहूलुहान होकर अतीक और अशरफ जमीन पर गिर पड़े.

ये भी पढ़ें: Atiq Ahmed Shot Dead: अतीक और अशरफ की हत्या पर बोले अखिलेश- ये अपराध की पराकाष्ठा, ओवैसी ने कहा- एनकाउंटर का जश्न मनाने वाले हत्या के जिम्मेदार

तीनों हमलावरों ने किया सरेंडर

इसके बाद तीनों हमलावरों ने पुलिस के सामने सरेंडर भी कर दिया. तीनों की पहचान लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्य के रूप में हुई है. घटनास्थल से पुलिस ने पिस्टल बरामद की है. जानकारी के मुताबिक, इस हमले में एक सिपाही भी घायल हुआ है. वहीं इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. सपा प्रमुख अखिलेश यादव व असदुद्दीन ओवैसी समेत दूसरे दलों के नेताओं ने भी अतीक और अशरफ की हत्या पर सवाल उठाए हैं.

पूरे यूपी में धारा 144 लागू

वहीं दोनों की हत्या के बाद पूरे यूपी में धारा 144 लागू कर दी गई है. प्रयागराज में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. दूसरी तरफ, सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. साथ ही अतीक और अशरफ की सुरक्षा में तैनात 17 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

4 minutes ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

32 minutes ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

1 hour ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

1 hour ago

बड़ा देश, बड़ी आबादी… क्या छोटे राज्यों से सुधरेगा देश का प्रशासन?

भारत में बड़े राज्यों के आकार और प्रशासनिक क्षमता को लेकर बहस लंबे समय से…

2 hours ago