देश

“हमारी माफियागीरी तो पहले ही खत्म हो गई, मिट्टी में मिल गए, अब रगड़ा जा रहा”- गिड़गिड़ाता नजर आया अतीक अहमद

Umesh Pal Murder Case: कभी यूपी में दशहत का दूसरा नाम था अतीक अहमद लेकिन आज वह खौफ में जी रहा है. साबरमती सेंट्रल जेल से प्रयागराज लाया गया अतीक अहमद गिड़गिड़ाता नजर आया. अतीक कह रहा था कि वह मिट्टी में तो मिल गया है और अब उसके परिवार की महिलाओं और बच्चों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए. अतीक अहमद ने कहा, “हमारी माफियागीरी तो पहले ही खत्म हो गई है. अब हमें बस रगड़ा जा रहा है.”

अतीक ने प्रयागराज लाए जाने के दौरान बीच रास्ते में पुलिस वैन के अंदर से मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा, “हम आपके जरिये सरकार से कहना चाहते हैं, हम बिलकुल मिट्टी में मिल गए हैं अब हमारी औरतों और बच्चों को परेशान न करें.” बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने गत 24 फरवरी को हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद सपा द्वारा उठाए गए सवाल के जवाब में अतीक अहमद की तरफ इशारा करते हुए कहा था, “हम इस माफिया को मिट्टी में मिला देंगे.”

अतीक ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, “मैं आप लोगों की वजह से सुरक्षित हूं. मैंने वहां (जेल के अंदर) से किसी को फोन नहीं किया क्योंकि वहां जैमर लगाए गए थे. मैंने कोई साजिश नहीं रची और पिछले छह साल से सलाखों के पीछे हूं.”

बेटे के बारे में पूछने पर क्या कहा

उमेश पाल हत्याकांड में वॉन्टेड अपने बेटे असद के बारे में पूछे जाने पर अतीक अहमद ने कहा कि हम क्या जाने..हम तो जेल में हैं. इससे पहले, अहमद ने दावा किया था कि गुजरात की साबरमती सेंट्रल जेल में उसे परेशान किया जा रहा है. उसने यह भी दावा किया कि उसका परिवार बर्बाद हो गया, लेकिन मीडिया की वजह से वह खुद सुरक्षित है. उसने साबरमती जेल से लाए जाने के दौरान कहा था कि ये लोग मुझे मारना चाहते हैं.

अतीक ने पिछले महीने सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसमें दावा किया गया था कि उसे और उसके परिवार को प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी के रूप में झूठा फंसाया गया है और उत्तर प्रदेश पुलिस उसे फर्जी मुठभेड़ में मार सकती है.

ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में समर सिंह का दोस्त संजय सिंह गिरफ्तार, एक्ट्रेस की मां ने दर्ज कराया था केस

उमेश पाल की हत्या की साजिश रचने का आरोप

बता दें कि 2005 में बसपा के विधायक रहे राजू पाल की हत्या के मामले में प्रमुख गवाह उमेश पाल और उनके दो पुलिस सुरक्षा गार्डों की 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में उमेश पाल की पत्नी जया पाल द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, दो बेटों, गुड्डू मुस्लिम और गुलाम तथा नौ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. अतीक पर उमेश पाल की हत्या की साजिश रचने का आरोप है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘हर अपमान एससी-एसटी एक्ट का अपराध नहीं’, फिरोजाबाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हटाईं धाराएं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…

24 minutes ago

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

48 minutes ago

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

2 hours ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

3 hours ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

3 hours ago