प्रतीकात्मक तस्वीर
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier league) मैचों के दौरान कथित तौर पर ‘ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा’ लगाने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया. साइबराबाद पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. साइबराबाद पुलिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि पेट बशीराबाद पुलिस थाने की सीमा के तहत दो स्थानों पर ‘ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी’ के बारे में विश्वसनीय जानकारी मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने 19 अप्रैल को 12 सट्टेबाजों को पकड़ा.
पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी आईपीएल मैच के दौरान सट्टेबाजी में लिप्त थे. पुलिस ने सट्टेबाजों के कब्जे से 50 लाख रुपये की नकदी, सट्टे के बोर्ड, लैपटॉप, मोबाइल फोन, टीवी और चार पहिया वाहन जब्त किए हैं. पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी में कहा गया है कि पांच मुख्य सट्टेबाज फरार हैं. मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.
एक दिन पहले ही आईपीएल में सट्टेबाजी का भंडाफोड़ करते हुए उत्तर प्रदेश की जौनपुर पुलिस ने अशोक टॉकीज के मैदान में सट्टेबाज गिरोह के सरगना समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया था. इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने सट्टेबाजों के कब्जे से रजिस्टर, पर्ची, 11 मोबाइल, नकद व दो लग्जरी वाहन बरामद किए. बताया जा रहा है कि इस सट्टाबाजी गिरोह के तार दूसरे राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं. पुलिस सटोरियों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है.
आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत के बाद से पुलिस लगातार एक्टिव है और सट्टेबाजी के गिरोह को दबोचने के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. जौनपुर पुलिस को इसी तरह की सट्टेबाजी की सूचना उनके मुखबिर द्वारा मिली थी जिसके बाद पुलिस ने सट्टेबाजों को पकड़ने का अभियान चलाया. अशोक टॉकीज के मैदान में सट्टेबाजी की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा और मौके से मोबाइल, रजिस्टर, 19 सट्टा पर्ची, 39 हजार 950 रुपये, दो लग्जरी एमजी हेक्टर गाड़ी के साथ सात आरोपियों को गिरफ्तार किया.
Pitru Paksha Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी…
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…