अतीक अहमद
Atique Ahmed: गैंगस्टर अतीक अहमद गुजरात के साबरमती जेल से यूपी पुलिस उसे प्रयागराज लेकर आ रही है. उमेश पाल किडनैपिंग के मामले में 17 साल बाद कोर्ट का फैसला आना है. अतीक और उसके भाई अशरफ को 28 मार्च को कोर्ट में पेश किया जाएगा. इस बीच यूपी पुलिस और STF उमेश पाल हत्याकांड में भी पूछताछ करेगी. उधर, अतीक को यूपी लाए जाने पर प्रदेश में सियासत भी गरमा गई है.
कुछ देर पहले माफिया से नेता बने अतीक अहमद को अहमदाबाद की साबरमती जेल से उत्तर प्रदेश ले जा रही प्रयागराज पुलिस की टीम कुछ देर शिवपुरी में रुकी. हालांकि पुलिस टीम अब माफिया को लेकर यूपी के लिए फिर रवाना हो गई है. इससे पहले ये काफिला कोटा में थोड़ी देर के लिए रुकी थी. सत्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में एंट्री के बाद सुरक्षा के लिहाज से रूट बदला जा सकता है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 17 साल पुराने अपहरण के एक मामले में प्रयागराज की स्पेशल एमपी/एमएलए कोर्ट 28 मार्च को फैसला सुनाएगा. इसी मामले में माफिया अतीक अहमद को कोर्ट में पेश किया जाएगा.
बता दें कि 2005 में बीएसपी के पूर्व विधायक राजू पाल की सरेआम हत्या कर दी गई थी, जिसमें अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ मुख्य आरोपी है. उमेश पाल इस हत्याकांड का मुख्य गवाह था. इसी मामले में अतीक ने 2006 में उमेश को गन पॉइंट पर अगवा कर लिया था. जिसमें अतीक और उसके भाई अशरफ के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया गया. इसी केस में आरोपी अतीक को कोर्ट में पेश करने के लिए यूपी STF साबरमती जेल से उसे प्रयागराज लेकर आ रही है.
उधर, माफिया अतीक को यूपी लाये जाने पर प्रदेश की सियासत भी गर्मा गई है. एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने बिकरू कांड का जिक्र करते हुए अतीक के ट्रांसफर से जोड़ा और कहा कि यूपी में गाड़ी पलटने का रिकॉर्ड है. वहीं, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पलटवार करते हुए कहा कि वे केवल कोर्ट के आदेशों का पालन कर रहे हैं. ऐसी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता.
ये भी पढ़ें: साबरमती जेल से अतीक अहमद को लेकर निकली यूपी पुलिस, सीक्रेट रूट से लाया जा रहा प्रयागराज, 45 पुलिसवालों की टीम है साथ
यूपी पुलिस के मुताबिक, प्रयागराज जेल में उमेश पाल मर्डर केस का आरोपी और गैंगस्टर अतीक को हाई-सिक्योरिटी बैरक में आइसोलेशन में रखा जाएगा. निगरानी के लिए सेल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. जेल कर्मचारियों को उनके रिकॉर्ड के आधार पर चुना और तैनात किया जाएगा. उनके पास बॉडी वियर कैमरे भी होंगे, जो अतीक की हर एक हरकत को रिकॉर्ड करेंगे. जिससे आगे किसी तरह की वारदात को अंजाम ना दे सके.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन नए…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिवार के…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन समझदारी…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास और…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत और…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए आज कमाई के नए अवसर…