Categories: बिजनेस

Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में उतार चढ़ाव, जानें कहां सस्ता और महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में लगातार उतार चढ़ाव जारी हैं. सोमवार 27 मार्च को कच्चे तेल की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है. वहीं कमोडिटी मार्केट में डब्लूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत 0.58 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 69.62 डाॅलर प्रति बैरल पर कारोबार कर था. वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.38 फीसदी बढ़कर 74.90 पर था. इसी बीच, तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट्स जारी कर दिए हैं.

देश के प्रमुख शहरों नई दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के रेट स्थिर बने हुए हैं. पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर हो गया है. इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में जहां पेट्रोल 106.03 रुपये पर बिक रहा है, वहीं डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.

चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम

दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई- पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर

ये भी पढ़ें- नेशनल आर्म बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित, बोले- आपका आत्मबल व उत्कृष्ट प्रदर्शन देश का गौरव

हर सुबह 6 बजे नई कीमत जारी

हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल और डीजल की डील में बदलाव होता है और नई सेल जारी की जाती है. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्स ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका बेस प्राइस लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि हमें महंगे पेट्रोल-डीजल खरीदने पड़ रहे हैं.

अपने शहर में जाने पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की सेल अलग-अलग होती है, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर बांधना होगा। वहीं एचपीसीएल (एचपीसीएल) के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें। और बीपीसीएल (बीपीसीएल) ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> नंबर पर नंबर 9223112222 लिखें.

Dimple Yadav

Recent Posts

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

22 minutes ago

‘मोदी विजन, योगी मिशन’: राम मंदिर से एयरपोर्ट तक, सीएम योगी ने गिनाए अयोध्या के कायाकल्प के बड़े सबूत

UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…

31 minutes ago

‘अखिलेश यादव PDA के दुश्मन’ स्वामी प्रसाद मौर्य का तीखा हमला, कहा- न ये पिद्दी हैं, न पिद्दी का शोरबा

Swami Prasad Maurya: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर स्वामी प्रसाद मौर्य जमकर बरसे. उन्होंने कहा…

34 minutes ago

IT से लेकर AI तक… पीएम मोदी ने गिनाईं कर्नाटक की उपलब्धियां, केरल के लोगों के जज्बे को भी किया सलाम

Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…

43 minutes ago

UPTET 2026: कोर्ट के डंडे से बदला परीक्षा का गणित, स्कोरकार्ड में फिर होगी नंबरों की हेरफेर

UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…

1 hour ago

Gold-Silver Price Today: नवंबर की शुरुआत! जानिए दिल्ली-मुंबई से लेकर चेन्नई तक क्या है सोना-चांदी का नया भाव

Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…

2 hours ago