होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Weather Update: देशभर में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदलता हुआ नजर आ रहा है. बीते दिनों पहले दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में झमाझम बारिश ने मौसम को काफी खुशनुमा बना दिया है. जिससे एक बार फिर से ठंड का एहसास होने लगा है. हालांकि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है. ऐसा अनुमान लगााया जा रहा है कि बारिश के बाद फिर गर्मी का सितम देखने को मिलेगा. लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक, मार्च के आखिरी दिनों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है और अप्रैल के महीने की शुरूआत भी खुशनुमा मौसम के साथ होगी.
बारिश की वजह से अप्रैल महीने की शुरुआत 30 भी डिग्री से भी कम तापमान के साथ हो सकती है. वहीं दूसरी तरफ दो साल बाद मार्च में इतनी बारिश हुई है.
दिल्ली की बात करें तो अभी भी पिछले कुछ दिनों से सुबह और शाम के समय में हल्की ठंड महसूस हो रही है और आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहा. यह सामान्य है. वहीं न्यूनतम तापमान भी 15.8 डिग्री दर्ज हुआ. यह सामान्य से एक डिग्री कम है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी आसमान साफ रहेगा और तेज धूप खिलेगी. वहीं अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री पर रह सकता है. 28 मार्च को भी यही तापमान बने रहने के आसार हैं.
यह भी पढ़े- Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में उतार चढ़ाव, जानें कहां सस्ता और महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
स्काईमेट की रिपोर्ट के अनुसार पूर्वोत्तर भारत में हल्की बरिश हो सकती है. 29 मार्च तक उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में तापमान बढ़ेगा. इसके बाद एक ताजा वेस्टर्न डिस्टरबेंस (Western Disturbance) 30 मार्च तक पश्चिमी हिमालय पर पहुंच जाएगा. इसकी वजह से बारिश और गरज के साथ बारिश होगी. अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है. हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा और बर्फबारी हो सकती है.
पूर्वोत्तर भारत में प्री मॉनसून सीजन (Pre monsoon) की यह गतिविधियां एक अप्रैल तक जारी रहने की उम्मीद है. दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा से लेकर पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत में प्री मॉनसून सीजन की यह गतिविधियां एक अप्रैल तक जारी रहने की उम्मीद है.
UP PET 2026 परीक्षा के चलते 30 अक्टूबर को लखनऊ, प्रयागराज समेत 60 जिलों में…
DA Hike Update: एमपी के करीब 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए दिवाली का…
Haptic Technology: हैप्टिक टेक्नोलॉजी कैसे दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खेलों को बदल रही है? जानिए…
Medical Drone Delivery: भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में युवा ड्रोन पायलट स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी…
Milk Price Hike: कर्नाटक सरकार ने 1 नवंबर 2026 से दूध की कीमत में 8…
Saharanpur News: सहारनपुर में आकाशीय बिजली के कहर से मस्जिद का गुंबद ढह गया है.…