खेल

मुकेश कुमार के ‘चौके’ के साथ भारत ने 4-1 से जीती जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज, गिल की कप्तानी में लहराया तिरंगा

भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला 42 रनों से जीतकर श्रृंखला को 4-1 से अपने नाम कर लिया है. इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए थे, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 18.3 ओवर में 125 रन पर ही आउट हो गई. संजू सैमसन ने इस मुकाबले में 45 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने चार छक्के लगाए.

शिवम दुबे ने भी लोअर मिडिल ऑर्डर पर आते हुए 12 गेंदों पर तेज 26 रन बनाए. इसके अलावा युवा बल्लेबाज रियान पराग ने 24 गेंदों पर 22 रनों की पारी खेली. जिंबाब्वे के गेंदबाज ब्लेसिंग मुजeरबानी ने बढ़िया गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए.

168 रनों के टारगेट के जवाब में जिम्बाब्वे की शुरुआत काफी खराब रही, जब पारी की तीसरी गेंद पर ही मुकेश कुमार ने वेसली मधेवेरे को बगैर खाता खोले आउट कर दिया. मुकेश ने जिम्बाब्वे के तीसरे नंबर के बल्लेबाज ब्रायन बेनेट को भी 10 रन के निजी स्कोर पर चलता करके भारत को दूसरी सफलता दिलाई. इस बीच दूसरे ओपनर तदिवानाशे मरुमणि और डियोन मेयर्स के बीच एक साझेदारी बनी, और टीम का स्कोर 50 रन पार हो गया.

वाशिंगटन सुंदर ने 27 रनों के निजी स्कोर पर तदिवानाशे मरुमणि को पगबाधा करके भारत को तीसरी सफलता दिलाई. इसके बाद शिवम दुबे ने डियोन मेयर्स को 34 रनों के निजी स्कोर पर अभिषेक शर्मा के हाथों कैच आउट करा दिया. मेयर्स ने इस पारी में अपनी टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाए. इसके बाद कप्तान सिकंदर रजा (8) के रन आउट के बाद जोनाथन कैंपबेल (4) और क्लाइव मदांदे (1) के सस्ते में आउट होने के बाद मेजबान टीम की पारी ढह गई. इस दौरान फराज अकरम ने 13 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली और बाकी के बल्लेबाज दोहरे अंक से नीचे ही सिमट गए.

भारतीय गेंदबाजी में मुकेश कुमार ने 3.3 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिए. शिवम दुबे को भी चार ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट मिले. अभिषेक शर्मा, वाशिंगटन सुंदर और तुषार देशपांडे को 1-1 विकेट मिला. इस मुकाबले में ऑलराउंड प्रदर्शन करने के लिए शिवम दुबे को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला. जबकि वाशिंगटन सुंदर को प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड मिला है। भारत ने सीरीज का पहला मैच हारने के बाद लगातार चार मैच जीते.

ये भी पढ़ें- इंग्लैंड को एंडरसन की कमी खलेगी, उनका रिप्लेसमेंट ढूंढना मुश्किल: इयान चैपल

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

4 minutes ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

25 minutes ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

27 minutes ago

नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान? जानिए वायरल वीडियो का सच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…

30 minutes ago

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

1 hour ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

1 hour ago