सांकेतिक फोटो
UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी सहित कई जिलों में यूपी ATS ने रविवार सुबह पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर कई संदिग्धों को उठाया है. एटीएस ने लखनऊ के साथ ही वाराणसी, मेरठ और आजमगढ़, गाजियाबाद सहित 20 शहरों में छापेमारी की और 70 लोगों को हिरासत में लिया गया है. वहीं ये भी खबर सामने आ रही है कि, मेरठ में पत्नी का इलाज कराने आए सपा नेता अब्दुल खालिक अंसारी को भी एटीएस ने उठा लिया है.
एटीएस को शक है कि ये सभी लोग PFI एजेंटों के संपर्क में हैं. हालांकि ATS इन लोगों से पूछताछ कर रही है. बता दें कि पिछले साल ही भारत में पीएफआई को बैन कर दिया गया था. इस पर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा है.
सूत्रों के मुताबिक एटीएस ने वाराणसी से 8 लोगों को उठाया है. इन लोगों को पकड़ने के लिए टीम ने आदमपुर, जैतपुरा, भेलूपुर, सारनाथ, कोतवाली और चौक थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह ही छापेमारी कर दी थी. इन लोगों के पास से बरामद मोबाइल और लैपटॉप से कई संदिग्ध और देश विरोधी गतिविधियों से जुड़ी सामग्री मिलने की भी खबर सामने आई है. इसी तरह मुरादाबाद से भी एक युवक के हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई है.
ये भी पढ़ें- Wrestlers Protest: “हो सके तो अपने बेटे की आवाज़ सुन लेना…” खाप चौधरियों से बोले बृजभूषण शरण सिंह
सूत्रों के मुताबिक एटीएस ने आजमगढ़ में निजामाबाद और मुबारकपुर थाना क्षेत्र से तीन लोगों को हिरासत में लिया है. आशंका जताई जा रही है कि इन आरोपियों के तार भी PFI से जुड़े हैं.
लखनऊ के विकासनगर से ATS ने शनिवार दोपहर बाद एक दुकान से एक युवक को पकड़ा और उसे अपने साथ लेकर चली गई. इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें टीम एक युवक को अपने साथ ले जाते हुए दिख रही है. वहीं ATS को आशंका है कि उसका पिछले दिनों कुर्सी गांव और इटौंजा में पकड़े गए PFI एजेंट से संबंध हैं.
इसी के साथ लखनऊ के थाना बख्शी के तालाब के अचरामऊ गांव से भी रविवार को दो लोगों को हिरासत में लिया.. वहीं अमीनाबाद से रिहाई मंच के अध्यक्ष मोहम्मद शोएब को भी यूपी ATS ने उठाया है. शोएब पर PFI से कनेक्शन और एजेंट के तौर पर काम करने का आरोप है.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, मेरठ के लिसाड़ीगेट और कोतवाली थाना क्षेत्र से ATS ने 5 लोगों को उठाया है. लिसाड़ी गेट इलाके से सपा नेता अब्दुल खालिक अंसारी और मवाना के हीरा लाल मोहल्ला से मोहम्मद मूसा को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि सपा नेता अब्दुल खालिक बुदलंशहर से महानगर अध्यक्ष भी रह चुका है. अब्दुल शनिवार को पत्नी का इलाज कराने मेरठ अपने भाई के घर आया था. इसी दौरान एटीएस ने छापा मारा और उसे भाई के घर लिसाड़ी गेट से अपने साथ लेकर चली गई.
सीतापुर से एक, बहराइच से दो, बलरामपुर से एक, बाराबंकी से तीन, सिद्धार्थनगर से एक, देवरिया से दो, कानपुर से दो, गाजियाबाद से 10, बुलंदशहर से एक, सहारनपुर से एक, शामली से 11, मुजफ्फर नगर से तीन, रामपुर से एक, बिजनौर से पांच और अमरोहा से एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बता दें कि एटीएस ने शनिवार को भी प्रदेश के तमाम शहरों मे छापेमारी कर संदिग्धो को हिरासत में लिया था.
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…