तनाव और एंग्जायटी से राहत के लिए अपनाएं 5 मिनट की टैपिंग तकनीक
By Shubhra Rai
Photo- IndianPremierLeague (@IPL)/ Twitter
Hardik Pandya vs Krunal Pandya: दुनिया भर में मशहूर क्रिकेट लीग नए इतिहास बनाने के लिए जानी जाती है. लखनऊ और गुजरात के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2023 के 51वें मैच में भी कुछ ऐसा ही हुआ है. दरअसल, आईपीएल इतिहास में पहली बार 2 भाई एक-दूसरे के खिलाफ बतौर कप्तान मैदान पर उतरे. ये पल क्रिकेट के लिए जीतना खास है उतना ही खास इन दो खिलाड़ी और उनके परिवार के लिए भी है. जी, हां एक तरफ गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या है, तो दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान क्रुणाल पंड्या हैं.
ये संयोग इसलिए बना क्योंकि लखनऊ के नियमित कप्तान केएल राहुल इंजरी के कारण बाकी बचे बुए सीजन से बाहर हो चुके हैं और उनकी जगह लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी क्रुणाल कर रहे हैं.
इमोशनल दिखे पंड्या ब्रदर्स
पंड्या ब्रदर्स के लिए ये पल काफी खास है. दोनों खिलाड़ियों ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस के दौरान इमोशनल दिखे. इस बीच, बड़े भाई ने टॉस जीतकर गत चैंपियन के खिलाफ गेंदबाजी करने का फैसला किया. क्रुणाल ने टॉस के दौरान कहा, ‘अपनी-अपनी टीमों की अगुआई करना हमारे लिए सपने के सच होने जैसा है.’ वहीं हार्दिक ने कहा कि यह परिवार के लिए एक बड़ा दिन है और उनके पिता को दोनों भाइयों को आईपीएल में कप्तान के रूप में खेलते हुए देखकर गर्व होगा.
कमेंटेटर से हुई गलती, अचानक हार्दि को आया गुस्सा!
दरअसल, पहले तो लगा कि टॉस हार्दिक ने जीता, क्रुणाल उनसे हाथ भी मिलाने चले गए थे, मगर हार्दिक ने कमेंटेटर की गलती को सुधारा और बताया कि टॉस उनके बड़े भाई ने जीता. इसके बाद दोनों भाई मस्ती करने लगे, मगर फिर अचनाक ही हार्दिक मायूस हो गए. हंसते-हंसते उनके चेहरे पर उदासी छा गई. शायद ये मायूसी टॉस हारने की हो सकती है या फिर कमेंटेटर की गलती पर भी हार्दिक की नाराजगी हो सकती है.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11…
LSG: क्रुणाल पंड्या (C), क्विंटन डिकॉक, काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, करण शर्मा, मार्कस स्टोइनिस, स्वप्निल सिंह, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान और आवेश खान.
इम्पैक्ट प्लेयर्स : आयुष बडोनी, अमित मिश्रा, डेनियल सैम्स, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड.
GT: हार्दिक पांड्या (C), शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (WK), डेविड मिलर, विजय शंकर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा.
इम्पैक्ट प्लेयर्स : अल्जारी जोसेफ, दासुन शनाका, श्रीकर भरत, शिवम मावी, जयंत यादव.
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…