देश

UPSC 2022 Final Result OUT: यूपीएससी सिविल सर्विस का फाइनल रिजल्ट जारी, इशिता किशोर ने किया टॉप

UPSC CSE Final Result 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस एग्‍जाम का फाइनल रिजल्‍ट घोषित कर दिया है. इशिता किशोर ने CSE 2022 में टॉप किया है. दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया और तीसेर स्थान पर उमा हरति एन हैं.

सिविल सर्विस परीक्षा में चौथा स्थान मयूर हजारिका ने हासिल किया है जबकि पांचवां स्थान गहना नव्या जेम्स ने हासिल किया है. यूपीएससी परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स UPSC की आधिकारिक वेबसाइट (www.upsc.gov.in) पर विजिट कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

नोएडा की हैं टॉप करने वाली इशिता

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की रहने वाली इशिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है. इशिता ने लगातार तीसरे टेस्ट में यह स्थान प्राप्त किया है. इशिता ने कड़ी मेहनत और लगन को ही अपना मकसद बना रखा था. इशिता ने बताया कि मेन और इंटरव्यू सभी में काफी तैयारी लगी और पूरे फोकस के साथ यह सारे एग्जाम दिए गए थे. बहुत कम समय में बहुत कुछ तैयार करना था.

माता-पिता ने किया हमेशा सपोर्ट

इशिता ने बताया कि उनकी पढ़ाई में उसके मां-पिता का बहुत ज्यादा सपोर्ट रहा. उसने आने वाले समय में तैयारी कर रहे बच्चों के लिए भी कहा है कि बिल्कुल स्ट्रेस लेकर पढ़ाई ना करें और पूरा फोकस रखें, अपना लक्ष्य बना लें और उस लक्ष्य को अचीव करने के लिए आप मेहनत करें, सफलता आपको जरूर मिलेगी.

ये भी पढ़ें: क्या आपके पास भी है 2000 रुपए का नोट? तो… इस तारीख को कर लें याद

इस परीक्षा में कुल 933 उम्मीदवार चयनित किए गए हैं. इनमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 EWS, 263 OBC, 154 SC तथा 72 ST कैटेगरी से हैं. जबकि 178 उम्मीदवार रिज़र्व लिस्‍ट में हैं. वहीं IAS पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्‍ट किए गए हैं.

यूपीएससी द्वारा सिविल सेवा परीक्षा सालाना तीन चरणों में आयोजित की जाती है, जिनमें अभ्यर्थियों को प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार से गुजरना होता है. इस परीक्षा के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) समेत अन्य सेवाओं के अधिकारियों का चयन किया जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago