Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Australia: सिडनी में पीएम मोदी का ग्रैंड शो, एरीना स्टेडियम पहुंचे, ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने किया गर्मजोशी से किया स्वागत

PM Modi in Australia: पीएम मोदी को सुनने पहुंची एक महिला ने कहा कि, “हम बहुत उत्साहित हैं. हमनें बहुत तैयारियों और उत्सुकता के साथ कई महीनों तक इस पल का इंतजार किया है”.

PM Modi

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के साथ पीएम मोदी (फोटो ANI)

PM Modi Australia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिडनी के बैंक एरीना में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 20 हजार से ज्यादा भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करने के लिए पहुंचे चुकें हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. पीएम मोदी के संबोधन के पहले कार्यक्रम स्थल को भव्य तरीके से सजाया गया है.

एरीना में भारतीय सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं. हर तरफ मोदी-मोदी के नारों की गूंज सुनाई दे रही है. इस समारोह के लिए बड़ी संख्या में लोग स्पेशल फ्लाइट से सिडनी पहुंच रहे हैं. पुरुष, बच्चों से लेकर महिलाएं सभी लोग पारंपरिक परिधान में नजर आ रहे हैं.

बेहद खुश नजर आए भारतीय समुदाय के लोग

एरीना में कई लोग तिरंगे के परिधान में नजर आ रहे हैं. जो संगीत के साथ वंदे मातरम् का गीत गा रहे हैं. एक महिला कलाकार ने कहा, “हम सब बहुत खुश हैं. हमने इस प्रदर्शन के लिए बहुत मेहनत की है. हम महिषासुर मर्दिनी करने वाले हैं.” इसी के साथ भारतीय समुदाय के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामुदायिक कार्यक्रम के लिए उत्साह व्यक्त किया. पीएम मोदी को सुनने पहुंची एक महिला ने कहा कि, “हम बहुत उत्साहित हैं. हमनें बहुत तैयारियों और उत्सुकता के साथ कई महीनों तक इस पल का इंतजार किया है. हम बहुत खुश हैं कि वो पल आ गया है और हम सभी इस वक्त यहां पर हैं.”

वहीं सिडनी में पहने वाले खुरैशी ने कहा कि, “मैं बहुत उत्साहित हूं और मैं यही हूं तो उत्साहित हूं कि वह (पीएम मोदी) क्या बोलते हैं? हमने उन्हें पहले भी सुना है तो हम उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार भी वैसा ही हो.” इसके अलावा वहां प्रदर्शन करने वाले एक नृत्य समूह ने कहा, “हम सब बहुत खुश हैं. हमने इस प्रदर्शन के लिए बहुत मेहनत किया है. हम महिषासुर मर्दिनी करने वाले हैं.”

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital