रामलला (फोटो-सोशल मीडिया)
Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है. कार्यक्रम में अब मात्र 8 दिन शेष रह गए हैं. ऐसे में जहां एक ओर तैयारी तेज गति से आगे बढ़ रही है तो वहीं अतिथियों के लिए अयोध्या में तमाम बंदोबस्त भी किए जा रहे हैं. इसी बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (MRM) ने दावा किया है कि, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से देश के 74 प्रतिशत मुसलमान खुश हैं.
इस सम्बंध में शनिवार को जारी बयान में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने दावा किया कि, “देश के अधिकतर मुसलमानों का मानना है कि भगवान राम सभी के हैं और उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के पक्ष में अपनी राय दी है. तो वहीं एमआरएम ने गुजरात के एक धर्मार्थ ट्रस्ट के सहयोग से किए गए सर्वेक्षण के निष्कर्षों का हवाला दिया है और दावा किया है कि, अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य चाहते हैं कि तथाकथित उलेमा, मौलाना और विपक्षी नेता जो इस्लाम के नाम पर राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं, उनका पूर्ण बहिष्कार किया जाना चाहिए. तो वहीं एमआरएम ने ये भी कहा है कि, “मोदी पर भरोसा न जताने वालों का मानना है कि राम आस्था का सवाल हैं लेकिन उन्हें नहीं लगता कि वे कभी राम मंदिर जाएंगे और न ही उन्हें मोदी सरकार पर बिल्कुल भी भरोसा है.’’
आरएसएस के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार के प्रतिनिधित्व वाली एमआरएम ने सर्वेक्षण रिपोर्ट का हवाला देते हुए मीडिया को जारी रिपोर्ट में कहा है कि, 74 प्रतिशत मुस्लिम अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से खुश हैं. तो वहीं सर्वेक्षण में 72 फीसदी मुसलमानों ने मोदी सरकार के पक्ष में खुलकर अपने विचार रखे हैं. तो वहीं रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि, सर्वेक्षण में 26 प्रतिशत मुसलमान ऐसे थे जिन्होंने मोदी सरकार पर कोई भरोसा नहीं जताया और उनके ऊपर धार्मिक कट्टरता के आरोप लगाए.
एमआरएम ने रिपोर्ट में जानकारी दी है कि, ‘आयुर्वेद फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट’ की ओर से ‘राम जन सर्वेक्षण’ के तहत दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, असम और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में सर्वेक्षण कराया गया, जिसमें 10,000 लोगों ने हिस्सा लिया.”
इसी के साथ ही एमआरएम ने घोषणा की है कि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन के बाद मंदिर के दर्शन के लिए अयोध्या के लिए पदयात्रा निकालेंगे. पदयात्रा कार्यक्रम को लेकर एमआरएम के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य और प्रवक्ता शाहिद सईद ने मीडिया को जानकारी दी कि, विभिन्न राज्यों के लगभग 50 जिलों से मुस्लिम समुदाय के सदस्य अयोध्या में राम मंदिर का दौरा करने के लिए पूरी तरह से रेडी हो गई हैं. उन्होंने पदयात्रा को लेकर बताया कि, तमाम लोग कार, बाइक और साइकिल से आएंगे, तो वहीं कई लोग पैदल ही अयोध्या तक जाएंगे. इस दौरान धार्मिक सौहार्द को और मजबूत किया जाएगा. ये सभी 23 जनवरी के बाद अयोध्या पहुंचेंगे
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…