फोटो-सोशल मीडिया
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होने जा रहा है. इसको लेकर मंदिर ट्रस्ट द्वारा तमाम राजनीतिक दलों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा जा रहा है. तो वहीं विपक्षी दल लगातार इस कार्यक्रम से दूरी बनाता हुआ दिखाई दे रहा है. जहां एक ओर कांग्रेस से शीर्ष नेताओं ने मंदिर कार्यक्रम में शामिल होने से मना कर दिया है और इसके लिए भाजपा सरकार को धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है तो वहीं अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ये साफ कर दिया है कि, उनको भी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिल गया है, लेकिन वह 22 जनवरी के बाद सपरिवार मंदिर आकर दर्शन कर सकेंगे.
बता दें कि, रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के निमंत्रण को लेकर अखिलेश यादव ने पहले कहा था कि, उनको निमंत्रण नहीं मिला है. इसी के साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि, अगर डाक से निमंत्रण भेजा गया है तो उनको स्पीड पोस्ट के रसीद की फोटो दी जाए, ताकि उसे वह सर्च करा सकें. इसी के साथ ही अखिलेश ने इस सबके लिए भाजपा सरकार पर सपा का अपमान करने का आरोप लगाया था. हालांकि शनिवार को अखिलेश ने खुद ही ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि, “श्री राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के स्नेह निमंत्रण के लिए धन्यवाद और समारोह के सकुशल संपन्न होने की हार्दिक शुभकामनाएं.” उन्होंने ये ट्वीट मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के नाम किया है. इसी के साथ बताया है कि, वो प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के पश्चात सपरिवार दर्शनार्थी बनकर अवश्य आएंगे. फिलहाल वह 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे, इसको लेकर भी उन्होंने ये बात स्पष्ट कर दी है.
बता दें कि, अखिलेश यादव द्वारा स्पीड पोस्ट की रसीद की फोटो मांगे जाने पर विश्व हिंदू परिषद के आलोक कुमार ने एक ट्वीट करते हुए उन्हें भेजे गए निमंत्रण पत्र की स्पीड पोस्ट की रसीद का स्क्रीनशॉट ट्वीट कर दिया था. इसी के साथ ही उन्होंने ट्विटर पर अखिलेश यादव को टैग करते हुए लिखा, “अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा है कि उनको अयोध्या के श्री रामजन्मभूमि मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण अभी नहीं मिला है. यादव ने यह भी कहा है कि अगर निमंत्रण पत्र के डिस्पैच होने के नंबर इत्यादि मिल जाए तो वह निमंत्रण को ढुंढ़वा लेंगे. अखिलेश यादव को स्पीड पोस्ट से 10 जनवरी को भेजे गए निमंत्रण और स्पीड पोस्ट की रसीद की प्रतिलिपि दे रहे हैं.”
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…