श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से बढ़ रहा है आगे
Ayodhya: राम नगरी अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर तेजी से बन रहा है और जनवरी 2024 में होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम की तैयारी भी तेजी से चल रही है. इसको लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पूरी तैयारी में जुटा है और प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को घर-घर में उत्सव के रूप में मनाने की योजना बना रहा है. यहां होने वाले कार्यक्रम की जिम्मेदारी विश्व हिंदू परिषद को सौंपी गई है, जिन्होंने राम मंदिर आंदोलन में हिस्सा लिया था. इसी के साथ ही फैसला किया गया है कि संघ में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर भी सभी आनुषांगिक संगठन काम करेंगे.
बता दें कि लखनऊ में हो रही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वय बैठक में अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की गई है और इसको लेकर पूरी रणनीति बनाई गई है. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में न सिर्फ संघ ने अपने आनुषांगिक संगठनों से उनकी कार्य प्रगति पर चर्चा की बल्कि उनको टास्क की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है. संघ के शताब्दी वर्ष के मुख्य समारोह से पहले की योजनाओं का खाका भी तैयार किया गया है, जिसमें तमाम महत्वपूर्ण बातें हैं.
बता दें कि बैठक में योजना के सम्बंध में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने सभी का मार्गदर्शन किया है. सह-सरकार्यवाह अरुण कुमार ने संगठनों को टिप्स दिए है. मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के साथ भी अलग से चर्चा की गयी है.
ये भी पढ़ें- Parliament Special Session Live Updates: राज्यसभा में पेश हुआ महिला आरक्षण बिल
बता दें कि संघ की समन्वय बैठक में आनुषांगिक संगठनों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर भी चर्चा हुई. मालूम हो कि इस बैठक में राष्ट्र सेविका समिति की पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया था. इस मौके पर इस बात को जोर दिया गया कि संघ के मुख्य कार्यक्रमों (शाखा को छोड़कर) में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाई जाए. अभी राष्ट्र सेविका समिति द्वारा आयोजित और इससे जुड़े कार्यक्रमों में ही महिलाओं की भूमिका होती है.
संघ की समन्वय बैठक में निर्णय लिया गया है कि अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को घर-घर में उत्सव की तरह मनाए जाने के लिए अपील की जाएगी. प्राण प्रतिष्ठा के दिन देश भर के मंदिरों में राम के नाम पर आयोजन कराया जाएगा. साथ ही इस उत्सव से गांव-गांव के लोगों को जोड़ा जाएगा और लाइव टेलीकास्ट कराया जाएगा. साथ ही सनातनी परिवारों से अपने-अपने घरों में इस दिन दीप जलाने के लिए भी अपील की जाएगी.
अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले पूरे देश में भगवान राम को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. 30 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक विहिप पूरे देश में शौर्य यात्राएं निकालेगी. इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी विहिप के साथ ही बजरंग दल के पास होगी. साथ ही पूरे संघ परिवार के सभी आनुषांगिक संगठनों को भी इसमें एकजुट होने के लिए कहा गया है. खबर सामने आ रही है कि संघ परिवार इस दौरान धर्मांतरण, जिहाद जैसे हिंदुत्व के मुद्दों को भी उठाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
Best Bollywood Diwali Songs Playlist: दिवाली के त्योहार पर घर की सजावट और पकवानों के…
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…