देश

“लीडर को लीडर बनना पड़ता है, ट्यूटर्ड स्टेटमेंट से नहीं चलता काम”, जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पारित हो गया है और इसे गुरुवार को राज्यसभा में पेश किया गया, जहां इस पर चर्चा जारी है. इस पर चर्चा के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सिल्वर स्पून के साथ पैदा होने वाले गरीब की तकलीफ क्या समझेंगे. नड्डा ने राहुल पर हमला बोलते हुए कहा कि लीडर को लीडर बनना पड़ता है, ट्यूटर्ड स्टेटमेंट देने से काम नहीं चलता है.

महिला आरक्षण बिल पर बीजेपी की तरफ से चर्चा की शुरूआत करते हुए जेपी नड्डा ने कहा, “कल लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास हुआ और मुझे आशा ही नहीं बल्कि विश्वास है कि आज यहां पर भी ये बिल किसी भी बाधा के बगैर सर्वसम्मति से पास हो जाएगा. मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि जो आरक्षण का विषय काफी लंबे समय से चल रहा था उन्होंने उसको निर्णायक मोड़ पर लाने का प्रयास किया है.”

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कुछ इस तरह की चर्चा हो रही है कि इस बिल को अभी से लागू कर दिया जाए. उन्होंने कहा, “मैं इसे स्पष्ट करना चाहता हूं कि कुछ संवैधानिक व्यवस्थाएं होती हैं, कुछ संवैधानिक कार्य करने का तरीका होता है हमें महिलाओं को आरक्षण देना है लेकिन किस सीट पर आरक्षण दिया जाए, किस पर न दिया जाए इसका फैसला सरकार नहीं कर सकती है बल्कि अर्ध न्यायिक निकाय करती है. इसके लिए दो चीज महत्वपूर्ण है -जनगणना और परिसीमन.”

ये भी पढ़ें: Parliament Special Session Live Updates: 2029 तक लागू हो जाएगा महिला आरक्षण कानून, राज्यसभा में बोले जेपी नड्डा

महिलाओं के योगदान पर की बात

नड्डा ने आगे कहा, “इसके बाद सार्वजनिक सुनवाई हो फिर सीट और नंबर निकाला जाए फिर आगे बढ़ाया जाए. अगर आप आज ये बिल पास करते हैं तो 2029 में हमारी महिला आरक्षित महिलाएं MP बन करके आए जाएंगी.” उन्होंने महिलाओं की भागीदारी की बात करते हुए कहा कि आज सॉफ्टवेयर की दुनिया में 21% महिलाएं हैं. आज ISRO में मंगल मिशन हो, चंद्रयान मिशन हो या Aditya-L1 हो, इन सबमें महिला वैज्ञानिकों का महत्वपूर्ण योगदान है.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

4 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

6 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

6 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

6 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

6 hours ago