फोटो-सोशल मीडिया
Ayodhya Ram Mandir: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अयोध्या में परिवार सहित रामलला के दर्शन किए. इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि “मैंने राम लला के दर्शन किए. एक दिव्य अनुभूति हुई. मैं हर भारतवासी से अनुरोध करता हूं कि वो एक बार राम लला के दर्शन करने जरूर आएं. भारत का अस्तित्व, संस्कृति राम लला में है.”
बता दें कि परिवार समेत श्रीराम लला का दर्शन पूजन करने के बाद रामनाथ कोविंद कुबेर टीला भी गये और पक्षिराज जटायु की विशाल प्रतिमा को श्रद्धापूर्वक देख नतमस्तक हुए. वह शनिवार दोपहर अपने परिवार के साथ रामनगरी पहुंचे थे. जैन मंदिर में अल्प विश्राम के बाद वह सरयू आरती में शामिल हुए और फिर रविवार की सुबह श्रीराम लला के दर्शन किए. बता दें कि इसी साल 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का उद्घाटन किया था. इसी के दूसरे दिन यानी 23 जनवरी से राम भक्तों के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए थे, तभी से लाखों की संख्या में प्रतिदिन राम भक्त रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं. कई प्रदेश के मुख्यमंत्री भी अपनी पूरी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन पहले कर चुके हैं.
मीडिया से बात करते हुए कहा कि आरती में शामिल होने का सौभाग्य मिला. इसी के साथ कहा कि दिल्ली के राष्ट्रपति के भवन के पूर्व अधिकारी, कर्मचारी का परिवार, वर्तमान में हमारा परिवार, स्टाफ के लोग और यहां तक कि मुझे जो भी मिला सबको मैने इन्वाइट किया और एक परिवार फैजाबाद का मिला उनको भी यहां के लिए इन्वाइट किया और सबके साथ मिलकर रामलला के दर्शन किए. वह आगे बोले कि हर भारतवासी एक बार रामलला के दर्शन करने जरूर आएं. बता दें कि इस मौके पर उनकी अगवानी के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय पहले से मंदिर परिसर में मौजूद रहे. इस दौरान पूरा मंदिर प्रांगण रामलला की जयकार से गूंज रहा था.
-भारत एक्सप्रेस
Nitin Nabin Targets Congress: रांची में झारखंड भाजपा स्टेट वर्किंग कमेटी की बैठक में भाजपा…
Congress On Bengal Civic Polls 2026: पश्चिम बंगाल में TMC और ममता बनर्जी के लिए…
Shiva Sharma Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार श्रद्धा दुबे को लेकर एक सहपाठी…
Dewas Spurious Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के देवास में 20 दिनों के भीतर 13 लोगों…
सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही…
IND vs NZ 2nd T20: वैभव सूर्यवंशी 15 साल और 211 दिन की उम्र में…