यूटिलिटी

क्या आप जानते हैं मृत्यु के बाद आधार कार्ड का क्या करना चाहिए? अगर नहीं तो जान लें ये जरूरी नियम

Aadhaar Card After Death: किसी के लिए भी उसके जीवन में कुछ डॉक्यूमेंट्स काफी जरूरी होते हैं. जिनमें पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड और पासपोर्ट जैसे डॉक्यूमेंट सबसे कॉमन और जरूरी होते हैं. चाहे कोई सरकारी योजनाओं का लाभ हो या बैंक का कोई काम इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत आपको जीवन में लगभग हर जरूरी काम के लिए पड़ सकता है.

बिना आधार कार्ड के आप सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा सकते हैं. ऐसे में अगर आपका आधार कार्ड किसी गलत लोगों के पास चला गया तो इसका मिस यूज हो सकता है. लेकिन क्या आपने सोचा है कि अगर किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो उसके आधार कार्ड का क्या होता है? क्या इनका आधार कार्ड को सरेंडर या बंद कराया जा सकता है? अगर नहीं तो आइए जानते हैं मृतक व्यक्ति के आधार का क्या करना चाहिए.

मृतक व्यक्ति के आधार का क्या करना चाहिए?

किसी भी इंसान के लिए उसका आधार कार्ड काफी जरूरी डॉक्यूमेंट होता है. लेकिन अगर किसी इंसान की मृत्यु हो जाए फिर उसके आधार कार्ड का क्या होता है. क्या उसे UIDAI की साइट पर जाकर बंद करवाया जा सकता है. या फिर और किसी तरह से उसे UIDAI ऑफिस में जमा किया जा सकता है. बता दें कि UIDAI की ओर से आधार कार्ड जारी करने की व्यवस्था तो बनाई गई है, लेकिन इसे सरेंडर करने या फिर रद्द करने की कोई व्यवस्था उपलब्ध नहीं है. हालांकि इसकी सुरक्षा को लेकर कुछ कड़े इंतजाम किए गए है ताकि कोई इसका मिस यूज न कर सकें.

ये भी पढ़ें:क्या Indian Oil महिलाओं को दे रही है FREE में सोलर चूल्हा, जानें क्या है पूरा मामला?

कैसे करें सरेंडर या बंद?

अगर किसी की मृत्यु हो जाती है तो आधार कार्ड को सरेंडर या रद्द नहीं किया जा सकता है, लेकिन इसे लॉक कराया जा सकता है. लॉक करने के बाद कोई दूसरा व्यक्ति भी आपके आधार कार्ड को एक्सेस नहीं कर सकता है. इसका इस्तेमाल करने के लिए आधार कार्ड को पहले अनलॉक करना होगा. वहीं दूसरी तरफ ये है कि परिजन मृतक व्यक्ति के आधार कार्ड को संभालकर रखें और ध्यान दें कि किसी दूसरे के हाथ में न पहुंच जाएं.

आधार कार्ड लॉक करने का तरीका

  • अगर आप अपना आधार कार्ड लॉक करवाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा. इसके बाद माई आधार के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • माई आधार में आधार सर्विसेज पर जाएं, वहां आपको ‘Lock/Unlock Biometrics’ का ऑप्शन नजर आएगा.
  • इसके बाद नया पेज खुलेगा. उसमें लॉगिन करने के लिए आपको 12 अंक का आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा. फिर Send OTP पर क्लिक करें.
  • ये ओटीपी डालने के बाद आपको बायोमेट्रिक डेटा को लॉक/अनलॉक करने का ऑप्शन दिखेगा. आपको जो लॉक या अनलॉक जो ऑप्शन चुना है आप चुन सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

1 hour ago

दिल्ली हाईकोर्ट ने युवा वकील की तैयारी और सीनियर के रवैये की सराहना की, कहा- यह हमें उम्मीद देता है

दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…

1 hour ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बैन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, यूथ कांग्रेस बोली- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा संवैधानिक अधिकार

इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…

1 hour ago

स्मित मच्छर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस; माथा चूमकर बोले- ‘हमें गर्व है कि…’

Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…

2 hours ago

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, शव के चिथड़े उड़ गए

Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…

2 hours ago