फोटो-सोशल मीडिया
Ayodhya News: अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण और फिर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या में लगातार विकास कार्य जारी है. 22 जनवरी को रामलला की प्रतिष्ठा के बाद से ही बड़ी संख्या में प्रतिदिन भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं. तो वहीं यूपी सरकार लगातार भक्तों के आवागमन के साथ ही ठहरने आदि की सुविधाओं को लेकर बंदोबस्त करने में जुटी है. बता दें कि लगातार भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अयोध्या की सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव भी बढ़ा है. कई बार जाम की स्थिति भी देखने को मिल रही है. श्रद्धालुओं को इसी समस्या से निजात दिलाने के लिए योगी सरकार ने तीन और नए पथों की सौगात अयोध्या धाम को देने की योजना बनाई है.
मालूम हो कि यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार पहले से ही अयोध्या में चार नए पथों का निर्माण करा चुकी है, लेकिन श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अब तीन और नए पथों के निर्माण कराने का निर्णय लिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, जो नए तीनो पथ बनाए जाएंगे इनकी लंबाई लगभग 7.40 किलोमीटर होगी. इन तीनों पथों के नाम भी सामने आ चुके हैं. लक्ष्मण, अवध आगमन और क्षीरसागर पथ इनके नाम होंगे. तो वहीं इनके निर्माण पर 29937.50 लाख रुपये योगी सरकार ने खर्च करने की योजना बनाई है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही इन तीनों नए पथों का निर्माण कार्य शुरू होगा ताकि भक्तों व पर्यटकों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े.
बता दें कि इन तीन पथों में से पहला लक्ष्मण पथ की लंबाई 6.70 किमी होगी. इसके निर्माण पर 26222.65 लाख रुपये की लागत आएगी. तो वहीं यह गुप्तार घाट से राजघाट तक फोरलेन बनाया जाएगा. इसी के साथ ही दूसरे पथ को अवध आगमन पथ का नाम दिया गया है. यह क्षीरसागर पथ से रामपथ तक 0.30 किमी लंबा बनाया जाएगा. इस पथ के निर्माण पर 1689.32 लाख रुपये की लागत आएगी. तो दूसरी ओर रामनगही में बनने वाले तीसरे पथ को क्षीरसागर पथ का नाम दिया गया है और इसकी लंबाई 0.400 किमी होगी. इसके निर्माण पर 2025.53 लाख रुपये की लागत आएगी.
अयोध्या में बनने वाले तीनों पथों के निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को दी गई है. बता दें कि ये पहले से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि रामलला की मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा होने के बाद लाखों की संख्या में भक्त पहुंचेंगे, इसी सम्भावना को देखते हुए योगी सरकार ने सहादतगंज से नयाघाट तक करीब 13 किमी लंबा फोर लेन रामपथ, बिड़ला धर्मशाला से रामजन्म भूमि तक 0.566 मीटर लंबा जन्मभूमि पथ, श्रृंगार हाट से हनुमानगढ़ी तक 0.742 मीटर लंबा भक्ति पथ व लता मंगेशकर चौक से लखनऊ-गोरखपुर हाईवे तक फोर लेन धर्म पथ का निर्माण कराया था.
-भारत एक्सप्रेस
US Iran Conflict: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के संकेत दिए…
Japan Earthquake: जापान के बोनिन (ओगासावारा) द्वीप समूह में 6.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया…
Freshers job opportunities: त्योहारी सीजन में फ्रेशर्स के लिए हायरिंग इंटेंट बढ़कर 75% हो गई…
MS Dhoni IPL 2027: महेंद्र सिंह धोनी ने IPL 2027 में खेलने को लेकर बड़ा…
'बिग बॉस 20' के नए प्रोमो में एक बड़ा बवाल देखने को मिला है. स्काउट…
Wife Killed Husband With Lover: मैसूर में पत्नी ने यूट्यूब देखकर पति की इडली में…