देश

रेलवे स्टेशन के बाद अब बदला अयोध्या एयरपोर्ट का नाम, अब होगा महार्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Ayodhya Airport Name Changed: हाल ही में अयोध्या में रेलवे स्टेशन के बाद अब एयरपोर्ट का नाम भी बदल दिया गया है. इसका नाम बदलकर अब महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरोपर्ट अयोध्या धाम कर दिया गया है. अभी तक इस एयरपोर्ट को मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट कहा जाता था. इससे पहले यहां के रेलवे स्टेशन का नाम अयोध्या जंक्शन से बदलकर अयोध्या धाम कर दिया गया था. बता दें कि इस एयरपोर्ट से 11 जनवरी 2024 से अहमदाबाद और अयोध्या के बीच हफ्ते में तीन दिन उड़ानें संचालित होंगी.

पहले चरण में अयोध्या से दिल्ली और अहमदाबाद के लिए उड़ानें शुरू होने जा रही हैं. 6 जनवरी को पहली फ्लाइट सुबह 11.55 बजे दिल्ली से उड़ान भरेगी और दोपहर 1.15 बजे अयोध्या पहुंचेगी. यह फ्लाइट दोपहर 1.45 बजे अयोध्या से रवाना होगी और 3 बजे दिल्ली पहुंचेगी. इंडिगो के ग्लोबल सेल्स हेड विनय मल्होत्रा ​​के मुताबिक, 10 जनवरी से दिल्ली से अयोध्या और अयोध्या से दिल्ली के बीच दैनिक उड़ानें एक ही समय पर संचालित होंगी. अहमदाबाद से अयोध्या और अयोध्या से अहमदाबाद के लिए उड़ानें मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होंगी.

यह भी पढ़ें-अयोध्या को 11,000 करोड़ रुपये की सौगात देंगे PM मोदी, राम नगरी के कायाकल्प के लिए बना है खास प्लान

गौरतलब है कि अयोध्या एयरपोर्ट के टर्मिनल को भी बेहद भव्य तरीके से बनाया गया है. भगवान श्रीराम की नगरी में बन रहे एयरपोर्ट की एक बड़ी खासियत यह भी है कि इसे मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है. एयरपोर्ट की दीवारों पर सौंदर्यीकरण के लिए रामायण से जुड़े महत्वपूर्ण चित्रों को दर्शाया गया है. एयरपोर्ट का वास्तु और डिजाइन बहुत खास है. यह पूरी तरह से श्रीराम के जीवन से प्रेरित है.

यह भी पढ़ें-JDU Meeting: इस्तीफे के सवाल पर क्या बोले ललन सिंह, पार्टी के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के बाद दिया ये बयान

इसे VIPUL VARSHNEYA और उनकी टीम ने तैयार किया है. विपुल वार्ष्णेय बताती हैं कि यह एयरपोर्ट के सात शिखर नागर शैली से प्रेरित हैं. मुख्य शिखर बीच में और आगे 3 और पीछे 3 शिखर हैं. नागर शैली उत्तर भारत की मंदिर नरम्न्म्क्ज शैली है. इसके अलावा एयरपोर्ट पर राम को हर जगह दिखाने की कोशिश की गई है. बाहर तीर-धनुष का बड़ा म्यूरल लगाया गया है. यह एयरपोर्ट सात स्तंभों पर मुख्य रूप से टिका है, जो रामायण के सात कांडों से प्रेरित हैं. इन स्तम्भों पर आकृति और सजावट भी उसी तरह की गयी है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी? जानिए सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…

20 minutes ago

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

48 minutes ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

1 hour ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

2 hours ago

दिवाली का बड़ा तोहफा! दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर को आज हरी झंडी, चेक करें टाइमिंग और रूट

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…

3 hours ago