देश

अयोध्या को 11,000 करोड़ रुपये की सौगात देंगे PM मोदी, राम नगरी के कायाकल्प के लिए बना है खास प्लान

Ram Mandir Ayodhya: भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में विकास की एक बयार चलने वाली है, जिसमें सबसे ज्यादा लाभ स्थानीय नागरिकों को होने वाला है. इसके अलावा देश-विदेश से आने वाले भगवान राम के भक्तों से लेकर पर्यटकों तक… सभी की सुविधाओं को विशेष महत्व दिया जा रहा है. 22 जनवरी 2024 को पीएम मोदी की उपस्थिति में श्रीराम जन्मभूमि में रामलला की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी. इससे पहले ही अयोध्या को विकास की कई बड़ी सौगातें मिलने वाली है, जिसमें एयरपोर्ट और अयोध्या रेलवे स्टेशन का कायाकल्प भी शामिल है.

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या दौरे के दौरान 15,700 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. 11,100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का अयोध्या एवं उसके आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए उपहार देंगे. इसमें पूरे उत्तर प्रदेश में अन्य परियोजनाओं से संबंधित लगभग 4600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स हैं. प्रधानमंत्री अयोध्या में हवाईअड्डे का उद्घाटन करेंगे. हवाईअड्डे का टर्मिनल से श्री राम मंदिर की मंदिर वास्तुकला को दर्शायी जाएगी.

यह भी पढ़ें-JDU Meeting: इस्तीफे के सवाल पर क्या बोले ललन सिंह, पार्टी के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के बाद दिया ये बयान

रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट से अयोध्या का कायाकल्प

गौरतलब है कि 27 दिसंबर को ही अयोध्या जंक्शन का नाम बदल कर अयोध्या धाम जंक्शन किया गया है. पीएम मोदी नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे, इसके साथ ही देश में अमृत भारत ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा. प्रधानमंत्री दो नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री छह नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे और राम मंदिर तक पहुंच बढ़ाने के लिए, पीएम अयोध्या में चार नई सड़कों का उद्घाटन करेंगे.

इसके अलावा अयोध्या में 2180 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से ग्रीनफील्ड टाउनशिप बनाये जाएगा. पीएम मोदी इसकी आधारशिला रखेंगे. इसके साथ ही प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश में 4600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

यह भी पढ़ें-Lok Sabha Chunav 2024: चुनाव से पहले गरमाया EVM का मुद्दा, कांग्रेस बोली- BJP जीत सकती है 400 सीटें

क्या रहेगा पीएम मोदी का कार्यक्रम

पीएम मोदी के 30 दिसंबर के कार्यक्रम के मुताबिक लगभग 11:15 बजे, प्रधान मंत्री पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और नई अमृत भारत ट्रेनों और वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. वह कई अन्य रेलवे परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. दोपहर करीब 12:15 बजे प्रधानमंत्री नवनिर्मित अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. दोपहर करीब 1 बजे, प्रधान मंत्री एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे. वह राज्य में 15,700 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इनमें अयोध्या और उसके आसपास के विकास के लिए 11 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

11 minutes ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

49 minutes ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

2 hours ago

दिवाली का बड़ा तोहफा! दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर को आज हरी झंडी, चेक करें टाइमिंग और रूट

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…

2 hours ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

2 hours ago