Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

JDU Meeting: इस्तीफे के सवाल पर क्या बोले ललन सिंह, पार्टी के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के बाद दिया ये बयान

JDU Meeting: बिहार की पॉलिटिक्स में इस समय बवाल मचा हुआ है. इस बीच दिल्ली में जनता दल यूनाइटेड की अहम बैठक हुई है.

ललन सिंह और नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

JDU Meeting: बिहार की सियासत इस वक्त बेहद ही गर्म है. माना जा रहा है कि किसी भी वक्त जेडीयू अध्यक्ष रजीव रंजन सिंह यानी ललन सिंह का इस्तीफा आ सकता है. इससे पहले आ दिल्ली में जेडीयू पदाधिकारियों की बैठक हुई. इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह मीडिया के सामने आए. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परिषद और राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जो फैसला होगा वह आप लोगों को कल (29 दिसंबर) बात दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर हमको इस्तीफा देना होगा तो वह आप लोगों के सामने तो नहीं देंगे.

दरअसल, बिहार के सियासी गलियारों के कई तरह की अकटलें चल रही हैं. इसमें सबसे मुख्य रूप से ये कहा जा रहा है कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से ललन सिंह की छुट्टी हो जाएगी और नीतीश कुमार पार्टी की कमान अपने हाथों में ले लेंगे. ऐसे में शुक्रवार (29 दिसंबर) को जेडीयू की बैठक पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं.

यह भी पढ़ें- School Closed: कड़ाके की ठंड व घने कोहरे के चलते 12वीं तक बंद हुए स्कूल, जानें कब तक रहेगी छुट्टी

बता दें कि ललन सिंह को नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है. वो पार्टी के लोकसभा के सांसद हैं, लेकिन कुछ दिनों से बिहार में हो रही चर्चाओं ने ललन सिंह को राजनीति के केंद्र में लाकर खड़ा कर दिया है. कहा तो ये भी जा रहा है कि बीजेपी के रिश्ता टूटने के पीछे ललन सिंह ही जिम्मेदार हैं. इसलिए उनका इस्तीफा होने वाला है. दूसरी तरफ अटकलें ये भी हैं कि नीतीश कुमार की एनडीए में फिर से वापस हो सकती है.

यह भी पढ़ें-Lok Sabha Chunav 2024: चुनाव से पहले गरमाया EVM का मुद्दा, कांग्रेस बोली- BJP जीत सकती है 400 सीटें

बिहार के इस सियासी  उबाल के पीछे दो अहम वजहें मानी जा रही है. पहला ये कि हाल ही में दिल्ली में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में नीतीश कुमार को न तो संयोजक बनाया गया और न ही उन्हें पीएम फेस घोषित किया गया. इसके बाद से नीतीश कुमार के नाराज होने की खबरे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest