देश

Ayodhya: प्राण-प्रतिष्ठा में श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार हो रही प्रभु श्रीराम की नगरी, होटलों में बुकिंग हुई शुरू, 50 हजार घर, 2 लाख कमरे के साथ ‘होम स्टे ड्राइव’ का आगाज

Ayodhya: अयोध्या में तेजी से राम मंदिर का निर्माण कार्य जारी है तो वहीं राम मंदिर के गर्भ गृह में रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा के कार्यक्रम को लेकर भी तैयारी जोरों पर जारी है. 15 जनवरी से 24 जनवरी 2024 के बीच प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम प्रस्‍तावित है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इसके लिए न्योता भेज दिया गया है. तो इसी के साथ अयोध्या में अभी से स्थानीय होटलों में जनवरी के कार्यक्रम को लेकर कमरे की बुकिंग शुरू हो गई है. छोटे से लेकर बड़े होटलों तक में ऑनलाइन बुकिंग तेजी से होने की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. जानकारी सामने आ रही है कि, होटलों में कमरा लेने वालों में बड़े पत्रकारों के साथ ही श्रद्धालुओं, सरकारी अफसरों व मंदिर ट्रस्‍ट से जुड़े विहिप के पदाधिकारियों की संख्‍या सबसे अधिक बताई जा रही है.

जानकारी सामने आ रही है कि, अयोध्या के शाने अवध जैसे बड़े होटल के एमडी शरद कपूर ने मीडिया को जारी बयान में बताया है कि, उनके होटल में 15 से 24 जनवरी तक के लिए 80 फीसदी कमरे बुक हो चुके हैं. उन्होंने बताया है कि इनमें पत्रकारों की संख्‍या सबसे अधिक है. इसी के साथ मंदिर ट्रस्‍ट ने भी उनसे कहा है कि जितने कमरे दे सकें उन्‍हें सुरक्षित कर दें. उन्होंने ये भी बताया कि, छोटे होटलों में कमरे के रेट बढ़ाने की संभावना भी सामने आ रही है इसी के साथ ट्रैवेल एजेंसियों के भी कमरे आरक्षित करवाने की जानकारी सामने आ रही है. तो दूसरी ओर जिला प्रशासन प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम में करीब 5 लाख लोगों के आने की सम्भावना जता रहा है.

इस मामले में यूपी होटल एसोसिएशन की अयोध्‍या शाखा के संयोजक अनिल अग्रवाल ने मीडिया को जानकारी दी कि, होटलों व धर्मशालाओं में अभी से दूर-दराज के लोग कमरे बुक करवा रहे हैं, लेकिन कमरों की बुकिंग को लेकर अभी मारामारी की स्थिति नहीं आई है. तो वहीं उन्होंने ये भी बताया कि, सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने खुद होटल एसोसिएशन की बैठक बुला कर अयोध्‍या के प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम की व्‍यवस्‍था में सहयोग की अपील की है.

ये भी पढ़ें- Muzaffarnagar:  क्लीनिक में भिड़ीं डॉक्टर की 2 पत्नियां, पहली ने दूसरी को इस कदर मारा कि पहुंच गई अस्पताल

पंजीकृत हुए 50 होम स्टे

वहीं अनिल ने मीडिया को बताया कि, अयोध्‍या में कुल 150 होटल व 100 धर्मशालाएं हैं, जिसमें 5 हजार लोगों के लिए कमरे की व्‍यवस्‍था हो जाएगी. इसके अतिरिक्त सरकार ने अयोध्‍या में होम स्‍टे की योजना लागू की है. जिसके तहत फिलहाल 50 होम स्‍टे पंजीकृत किए जा चुके हैं. दिसंबर, 2023 तक 50 हजार घरों से संपर्क कर उनमें होम स्‍टे की व्‍यवस्‍था करने का लक्ष्य रखा गया है. इस तरह से करीब 2 लाख कमरों में ठहरने की व्‍यवस्‍था हो जाएगी. उन्होंने बताया कि, 15 से 25 जनवरी 2024 के बीच केवल 20 फीसदी ही बुकिंग की रिपोर्ट होटल एसोसिएशन के पास है. उन्होंने कहा कि, रेट न बढ़ाने के लिए कहा गया है.

रेट न बढ़ाने की अपील

वहीं अनिल ने बताया कि एसोसिएशन से सम्‍बद्ध होटलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तय रेट में कमरे बुक करें और रेट न बढ़ाएं. इसके अलावा अयोध्‍या जिला, मंडल व बस्‍ती अयोध्‍या देवीपाटन मंडलों के संयुक्‍त वेबसाइट भी बनाई जा रही है, जिनके जरिए कमरे की बुकिंग की जा सकेगी. उन्होंने बताया कि 150 कुल होटल, 10 लग्जरी होटल हैं और 25 बजट होटल, इकॉनमी होटल 115 हैं तो वहीं 35 गैर चिन्हित होटल हैं. 100 धर्मशालाएं, 50 होम स्टे, 50 होम स्टे टार्गेट (करीब 2 लाख कमरे) के साथ तैयारी तेजी पर चल रही है. तो वहीं डिप्‍टी डायरेक्‍टर पर्यटन अयोध्‍या परिक्षेत्र आरपी यादव का कहना है कि, अयोध्‍या व इससे जुड़े आस-पास के जिलों में होटलों के लाइसेंस देने में सक्रियता दिखाई जा रही है. हाल ही में में एक दर्जन होटलों को लाइसेंस दिए गए हैं, जिनमें से तो कई प्रक्रिया में हैं. इसी के साथ पर्यटकों के ठहरने के लिए होम स्‍टे योजना चालू की गई है, जिसमें 1000 से ज्‍यादा का पंजीकरण करने की कोशिश जारी है. श्रद्धालुओं को किसी तरह की समस्या न हो, इसको ध्यान में रखकर पूरी तैयारी की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

5 hours ago