देश

UP Politics: मिशन-2024 के लक्ष्य को साधने के लिए मायावती ने तैयार की रणनीति, संगठन को किया जा रहा है मजबूत

UP Politics: यूपी में लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हैं और अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे रहे हैं. इसी बीच बसपा से खबर सामने आ रही है कि मायावती भले ही अभी लोकसभा चुनाव को लेकर अपने पत्ते न खोलें, लेकिन उनकी तैयारी पूरी है. क्योंकि वह लगातार पार्टी कार्यककर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रही हैं और उनको जरूरी दिशा-निर्देश दे रही हैं. तो वहीं मिशन 2024 को देखते हुए मायावती ने पश्चिमी यूपी को लेकर संगठन में फिर बदलाव किया है और नई व्यवस्था के साथ अब दो मंडलों का एक जोन बनाया है. तो वहीं शुक्रवार को बदलाव की जानकारी पार्टी के पदाधिकारियों के पास पहुंची है और किसको क्या दायित्व दिए गया है, उसकी प्रति भी दी गई है.

नई व्यवस्था के तहत ये हुआ है बदलाव

बता दें कि बसपा में अभी तक एक-एक मंडल पर जोन बनाए गए थे, लेकिन नई व्यवस्था के अंतर्गत अब दो-दो मंडल का एक जोन बनाकर पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. बता दें कि महीना भर पहले ही मायावती ने पार्टी में बदलाव करते हुए मेरठ मंडल से समशुद्दीन राइन को हटाकर मुनकाद अली को जोन प्रभारी बनाया था और उनके साथ पूर्व मंत्री राजकुमार गौतम और पूर्व एमएलसी प्रदीप जाटव को मेरठ मंडल में लगाया गया था, लेकिन एक महीने के अंदर फिर से बदलाव किया गया है. राजनीतिक जानकारों की मानें तो विधानसभा चुनाव-2022 और निकाय चुनाव के बाद बसपा फिर से यूपी में अपनी जमीन तलाशने के लिए मशक्कत कर रही है और इसीलिए पार्टी में लगातार बदलाव देखे जा रहे हैं. मायावती पार्टी को मजबूत करने में जुटी हैं. वहीं मुनकाद अली को जरूरत पड़ने पर मेरठ मंडल में उनका सहयोग लिए जाने की बात कही गई है. तो वहीं अभी तक मेरठ मंडल मंडल पर मुनकाद अली के साथ रहे पूर्व एमएलसी प्रदीप जाटव को भी हटा दिया है तो वहीं दूसरे मेरठ मंडल के कोऑर्डिनेटर राजकुमार गौतम को समशुद्दीन राइन के साथ मेरठ और सहारनपुर दो मंडलों पर लगाया गया है. पार्टी में किए गए बदलाव में मेरठ मंडल के चार जिलों के अध्यक्ष भी बदल दिए गए हैं, जिसमें एक महीने पहले बने मेरठ के जिलाध्यक्ष महावीर प्रधान को हटा दिया गया था.

ये भी पढ़ें- तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, आस-पास की इमारतें क्षतिग्रस्त, कई लोग गंभीर रूप से घायल

तो वहीं महावीर प्रधान की जगह एक महीने पहले हटाए गए मोहित आनंद को फिर से मेरठ का अध्यक्ष पद दे दिया गया है. वहीं बागपत जिले के अध्यक्ष मांगेराम जाटव को हटाकर जिलाध्यक्ष के रूप में विक्रम भाटी को जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसी तरह बुलंदशहर में कमल राजन को हटाया गया है और राजेंद्र कुमार व गौतमबुद्धनगर में दीपक बौद्ध को बाहर का रास्ता दिखाते हुए नरेश गौतम को जिलाध्यक्ष बनाया गया है. तो वहीं मेरठ मंडल के हापुड़ के डॉक्टर एके कर्दम और गाजियाबाद के वीरेंद्र जाटव को जिला अध्यक्ष पद पर बनाए रखा गया है. पार्टी सूत्रों की मानें तो बसपा सुप्रीमों ने हर मंडल में कई कई प्रभारी बनाकर उनको एक एक जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंप दी है. तो इसके अतिरिक्त हर जिले में चार-चार पदाधिकारियों की टीम बनाकर उनको उसी जिले में पार्टी का काम देखने के निर्देश दिए गए हैं. तो इसी के साथ हर जिले में जितने विधानसभा क्षेत्र हैं पार्टी ने उतने ही जिला प्रभारी भी बनाए हैं. तो वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली को मेरठ मंडल के जोन प्रभारी के पद से हटा दिया गया है और मुनकाद के पास अब सिर्फ आगरा और अलीगढ़ के दो मंडल रहेंगे. सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर का प्रभार देकर शमसुद्दीन राइन को पश्चिमी यूपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

5 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

5 hours ago