देश

UP: नवरात्र में CM योगी ने मिशन महिला सारथी को दिखाई हरी झंडी, अब सड़कों बसें भी चला सकेंगी महिलाएं

UP News: नवरात्र की महाअष्टमी के मौके पर रामनगरी अयोध्या में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारी शक्ति को बड़ा तोहफा दिया है. उन्होंने मिशन महिला सारथी का उद्घाटन करने के साथ ही 51 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई है. साथ ही मातृ शक्ति को बधाई देते हुए कहा है कि “महा अष्टमी’ के पावन अवसर पर आज जनपद अयोध्या से मिशन शक्ति चतुर्थ चरण के अंतर्गत ‘मिशन महिला सारथी’ का शुभारंभ एवं 51 साधारण बीएस-VI बसों का फ्लैग ऑफ हुआ. संपूर्ण मातृ शक्ति एवं जनपद वासियों को हार्दिक बधाई!”

एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेंगे बस स्टेशन

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि यूपी में परिवहन विभाग को ट्रांसपोर्टेशन की रीढ़ माना जाता है. गांव और शहर के लोग बसों से ही यात्रा करते हैं. इसी के साथ ही उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब एयरपोर्ट की तर्ज पर प्रदेश में बस स्टेशन बनाए जाएंगे. इस पर काम भी शुरू हो गया है. हम इलेक्ट्रिक बसों की ओर भी जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- “ये हिंदुओं का देश है, इसका मतलब ये नहीं कि हम अन्य धर्मों को खारिज कर दें”, Israel-Hamas जंग पर बोले RSS प्रमुख

बसों में ड्राइवर व कंडक्टर होंगी महिलाएं

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों से कोई प्रदूषण नहीं होता है और आवाज भी नहीं होती है. उन्होंने कहा कि तकनीक का प्रयोग करके हम जीवन में बहुत कुछ बदलाव कर सकते हैं. नवरात्र में महिलाओं को खास तोहफा देते हुए सीएम ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होगा, उनकी गरिमा की रक्षा होगी, वह समाज सशक्त और आत्मनिर्भर बनेगा. बता दें कि सीएम योगी ने जिन 51 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है, वे सभी प्रदेश के तमाम अलग-अलग हिस्सों में संचालित होंगी. सबसे बड़ी बात ये है कि इन बसों में ड्राइवर से लेकर कंडक्टर तक महिलाएं ही होंगी.

महिलाओं में खुशी की लहर

महिलाओं को लेकर योगी सरकार की इस पहल और बड़ी योजना से महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है. एक महिला बस कंडक्टर ने कहा कि यह अच्छी पहल है कि बसों में कंडक्टर के साथ-साथ ड्राइवर भी महिलाएं होंगी. इसी के साथ महिला बस कंडक्टर ने सीएम योगी को धन्यवाद कहा और बताया कि सीएम ने महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया है. मैं चाहती हूं कि सभी बहनें अपना डर त्यागें और आगे बढ़ें.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

3 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

3 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

5 hours ago