खेल

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में कप्तान रोहित ने किए दो बदलाव, सूर्य कुमार यादव ने किया वर्ल्ड कप में डेब्यू

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज धर्मशाला में वर्ल्ड कप का सबसे तगड़ा मैच खेला जा रहा है. भारत के लिए यह मैच अहम इसलिए भी है क्योंकि भारत ने पिछले 20 सालों में हुए वर्ल्ड कप के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ कभी भी जीत हासिल नहीं की है. ऐसे में आज भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप में जीत का सूखा खत्म करने के इरादे से उतरेगी. इस मैच से पहले टीम इंडिया के कई प्लेयर्स के चोटिल होने की खबरें आई थीं. अन्य प्लेयर्स जहां अब फिट हैं तो वहीं हार्दिक पांड्या चोट ज्यादा होने के चलते आज का मैच नहीं खेल पाएं हैं.

मैच में टॉस जीतकर कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है. उनका यह फैसला फिलहाल सही साबित हुआ है क्योंकि पावरप्ले में गेंदबाजों ने कंट्रोल जमाए रखा और न्यूजीलैंड के दो  बल्लेबाजों को भी पवेलियन भेज दिया है. रोहित शर्मा ने यह भी बताया है कि आज के मैच में हार्दिक पांड्या के न खेलने के चलते प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव भी हुए हैं.

यह भी पढ़ें-SA vs ENG: वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की सबसे बड़ी जीत, डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 229 रनों से दी करारी शिकस्त

क्या हुए दो अहम बदलाव

आज के मैच में जहां शार्दुल ठाकुर और हार्दिक पांड्या बाहर हैं तो शार्दुल की जगह मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या की बैटिंग की कमी की भरपाई के लिए मिस्टर 360 के नाम से मशहूर सूर्य कुमार यादव को टीम में शामिल किया गया है. बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 मोहम्मद शमी का यह पहला मैच है. ऐसे में शमी आज के मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी में नई धार ला सकते हैं.

यह भी पढ़ें-World Cup 2023: मुझे पाकिस्तानी मत कहो… पाकिस्तान की लगातार दूसरी हार के बाद वकार यूनुस का बयान Viral

आज सूर्यकुमार यादव करेंगे वर्ल्ड कप का डेब्यू

आज टीम इंडिया के लिए सूर्य कुमार यादव अपना वर्ल्ड कप का डेब्यू करते नजर आएंगे.  खास बात यह है कि उनके वर्ल्ड कप स्क्वॉड में चयन को लेकर भी सवाल खड़े होते रहे हैं क्योंकि सूर्या का रिकॉर्ड वनडे क्रिकेट में कुछ खास नहीं रहा है. हालांकि पिछले महीने खेली गई वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सूर्या ने दो अहम पारियां खेली थीं.

यह भी पढ़ें-IND vs NZ Playing 11: न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन की होगी वापसी? शमी पर भी होंगी नजरें, ये हो सकती प्लेइंग 11

टीम इंडिया का प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

5 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago