देश

Ayodhya Ram Mandir: 80 फीसदी पूरा हुआ राम मंदिर का निर्माण कार्य, अब इस हिस्से में तेज गति से आगे बढ़ा काम

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है. इसी के साथ भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर भी तैयारियां तेजी कर दी गई हैं. इसी के साथ मंदिर के जिस हिस्से में काम बाकी रह गया है, वहां तेजी से कारीगर काम कर रहे हैं और भव्य राम मंदिर का निर्माण करने में दिन रात लगे हुए हैं. दूसरी ओर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को बेहद भव्य बनाने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट दिन-रात एक किए हुए है. इस बीच राम मंदिर निर्माण कार्य को लेकर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने जानकारी दी है कि, मंदिर निर्माण में जो लक्ष्य लिया गया था उसमें लगभग 80 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है.

मीडिया सूत्रों के मुकाबिक, राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा मंगलवार को अयोध्या पहुंचे और मंदिर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और इसी के साथ मंदिर निर्माण कार्य में जुटी एलएंडटी कंपनी के इंजीनियरों के साथ बैठक की और निर्माण कार्य की समीक्षा भी की. तो वहीं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने मीडिया को जानकारी दी कि “मंदिर निर्माण में जो लक्ष्य लिया गया था उसमें लगभग 80 फ़ीसदी कार्य हो चुका है.” उन्होंने मंदिर निर्माण को लेकर आगे जानकारी दी कि, “70 खंभों पर मूर्तिकारी का काम होना है, जिसमें ऊपरी हिस्से का काम हो चुका है, नीचे का काम होना बाकी है वह भी समय पर पूरा कर लिया जाएगा.” इसी के साथ उन्होंने बताया कि, गर्भ गृह का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और उसकी सफाई भी हो चुकी है. इसी के साथ कहा कि, पिछले दिनों त्योहार की वजह से निर्माण कार्य की गति धीमी पड़ी थी, लेकिन अब वो भी तेज गति से पूरा हो जाएगा. इसी के साथ उन्होंने बताया कि मंदिर के परकोटे की स्थिति पूर्व निर्धारित दिशा में चल रही है. दक्षिण दिशा में बेसमेंट का काम भी पूरा हो चुका है.

ये भी पढ़ें- स्कूली किताबों में पढ़ाई जाएंगी रामायण-महाभारत, सबसे लोकप्रिय ग्रंथों का ज्ञान बच्‍चों को मिलेगा; NCERT पैनल ने की सिफारिश

21 दिसम्बर तक पूरा हो जाएगा प्रथम तल का काम

अनिल मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी कि राम मंदिर के पूर्व की दिशा में प्रथम तल का काम तेजी से जारी है और 21 दिसंबर तक यहां का काम पूरा हो जाएगा. उन्होंने बताया कि, पश्चिमी दिशा के चारों ओर की दीवार का निर्माण हो गया है. नीचे के परकोटे की दीवारें खड़ी हो गई. तो वहीं उन्होंने बताया कि परकोटा का करीब-करीब काम पूरब की ओर से पूरा हो गया है. मंदिर का ग्राउंड फ्लोर का काम पूरा हो जाएगा. इसी के साथ उन्होंने कहा कि सैकेंड फ्लोर का काम चलता रहेगा औऱ 22 जनवरी तक हम ग्राउंड फ्लोर का सारा काम पूरा कर लेंगे.

गर्भगृह का पूरा हुआ निर्माण कार्य

मंदिर निर्माण कार्य को लेकर अनिल मिश्रा ने आगे जानकारी दी और बताया कि राम मंदिर के चार मंडप पूरे हो जाएंगे. उन्होंने बताया कि, एक मंडप जिसे गृह मंडप कहते हैं उसका निर्माण कार्य चल रहा है, जो आगे भी चलता रहेगा. गर्भगृह निर्माण को लेकर उन्होंने जानकारी दी कि, गर्भगृह का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और उसकी सफाई भी हो चुकी है और अब सिंहासन पर काम शुरू होगा. उस पर पत्थर लगवाए जाएंगे. मंदिर के आर्किटेक्ट आए थे वो काम देखकर आगे बताएंगे और फिर उसी हिसाब से काम आगे बढ़ेगा. उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले प्रथम तल का पूरा काम हो जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

5 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

6 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

6 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

6 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

6 hours ago