देश

Indian Air Force की बढ़ेगी ताकत, मारक क्षमता में विस्तार के लिए मिलेंगे 12 सुखोई विमान

India Air Force: भारतीय वायुसेना ने एडवांस  फाइटर जेट सुखोई 30 MKI लड़ाकू विमान की खरीद के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को एक टेंडर जारी किया है.  इसे स्क्वॉडरन क्षमता  बढ़ाने के मामले में एक अहम कदम माना जा रहा है. इसका सीधा असर भारतीय वायुसेना की ताकत पर पढ़ने वाला है. जानकारी के मुताबिक जल्द ही सरकारी कंपनी इस टेंडर का जवाब देगी.

इस मामले में रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया है कि 12 सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों को खरीदने के लिए हाल ही में एचएएल को एक टेंडर जारी किया गया है. इन विमानों को रूसी मूल के उपकरण निर्माताओं के साथ साझेदारी में भारत में निर्मित किया जाएगा. यह भी सामने आया है कि सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी एचएएल परियोजना के विवरण के साथ अगले महीने तक टेंडर का जवाब देगी.

यह भी पढ़ें-Ayodhya Ram Mandir: 80 फीसदी पूरा हुआ राम मंदिर का निर्माण कार्य, अब इस हिस्से में तेज गति से आगे बढ़ा काम

आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा प्रोत्साहन

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया है कि इन विमानों को सरकार की रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर नीतियों के अनुरूप तैयार किया जाएगा और इनमें लगने वाले ज्यादातर पार्ट्स अधिकांश स्वदेशी सामग्री का भारतीय ही होंगे.  उन्होंने बताया कि ये भारतीय वायुसेना के एडवांस्ड सुखोई-30 एमकेआई विमानों में से एक होंगे और कई भारतीय हथियारों व सेंसर से लैस होंगे, जिसके चलते वो पहले से ज्यादा एडवांस होंगे.

बता दें कि वायुसेना एक परियोजना के तहत सुखोई-30 लड़ाकू विमानों के बेड़े को अपग्रेड करने वाला है. इसके तहत 84 विमानों को स्वदेशी हथियार प्रणालियों, एडवांस्ड रडार और एवियोनिक्स के साथ अपग्रेड किया जाएगा. इस परियोजना को स्वदेशी रूप से एचएएल के साथ पूरा करने की योजना है.

यह भी पढ़ें- Ayodhya: CM योगी रामलला को भेंट करेंगे 1 किलो सोने का मुकुट और छत्र, इस दिन होगा कार्यक्रम

IAF के पास है 272 सुखोई विमान

जानकारी के मुताबिक IAF के पास 272 एसयू-30 लड़ाकू विमानों का बेड़ा है, जिन्हें 2000 के दशक की शुरुआत में सेना ने किस्तों में खरीदा था. ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल और अस्त्र एयर-टू-एयर मिसाइल जैसे हथियारों व प्रणालियों को पहले ही शामिल करके विमान को अपग्रेड किया जा चुका है.  वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने हाल ही में कहा था कि ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल ने आईएएफ की मारक क्षमता को बहुत बढ़ा दिया है और किसी भी संघर्ष की स्थिति में खुद की रक्षा करने की देश की क्षमता को बढ़ाया है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

42 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

7 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

7 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

7 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

7 hours ago