फोटो-सोशल मीडिया
Ramlala Darshan: आज अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कैबिनेट समेत रामलला के दर्शन और पूजन किए. इस दौरान उसके साथ कैबिनेट के कई सहयोगी मौजूद रहे. बता दें कि अयोध्या में भगवान रामलला भव्य मंदिर में जबसे विराजमान हुए हैं, उनकी एक झलक देखने के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है. लाखों की संख्या में भक्त अपने बालक राम के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं. वहीं आज अरुणाचल प्रदेश की सरकार भी पूरे कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करने पहुंचेगी.
इस साल 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा भव्य मंदिर में की गई है. इसी के बाद से लगातार भक्तों की भीड़ अयोध्या पहुंच रही है. तो इसी के साथ ही भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी अपनी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन के लिए पहुंचना शुरू कर रहे हैं. मंगलावार को रामलला के दरबार में अरुणाचल प्रदेश की पूरी कैबिनेट पहुंचेगी.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पेमा खांडू समेत पूरी कैबिनेट रामलला के दर्शन करेगी. ये सभी विशेष विमान से अयोध्या पहुंचेंगे. इस विशेष विमान से करीब 70 लोग अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे और हनुमानगढ़ी में दर्शन करने के साथ ही रामलला के भी दर्शन करेंगे और अयोध्या भ्रमण करेंगे.
वहीं श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या हर रिकॉर्ड तोड़ रही है. प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले एक सप्ताह के अंदर करीब 19 लाख रामभक्तों ने नव्य-भव्य मंदिर में दर्शन-पूजन कर किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश पर अयोध्या में लगातार भक्तों के लिए तमाम व्यवस्थाएं की जा रही हैं ताकि श्रद्धालु सुविधाजनक तरीके से रामलला के दर्शन कर सके.
इसके लिए सीएम योगी ने उच्चस्तरीय कमेटी गठित कर दी है जो अयोध्या की सभी व्यवस्थाएं देख रही है. बता दें कि 23 जनवरी से आम जनता के लिए राम मंदिर के पट खोल दिए गए हैं और इसी दिन से पूरी अयोध्या श्रीराम के जयकारे से गूंज रही है.
बता दें कि रामलला के दर्शन के लिए भाजपा लगातार अभियान चला रही है. यूपी सहित देश के अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को नि:शुल्क मंदिर ला कर भाजपा कार्यकर्ता दर्शन करा रहे हैं.
इस अभियान के तहत बीजेपी ने हर दिन 50 हजार भक्तों को रामलला का दर्शन कराने का लक्ष्य रखा है. जो कि 24 मार्च तक चलेगा. इसके लिए पार्टी ने हर स्तर पर तैयारी कर ली है. इसी के साथ ही हर दिन किसी न किसी राज्य की भाजपा सरकार अपनी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करने पहुंचेगी.
-भारत एक्सप्रेस
CM Yogi Valmiki Jayanti Message: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कई चुनौतियों का सामना कर…
Supreme Court Voter List Hearing: दिल्ली में 33 लाख वोटरों को नोटिस भेजे जाने और…
नई दिल्ली के ‘कला संकुल’ में आयोजित मंचीय कला संगोष्ठी में नुक्कड़ नाटक की सामाजिक…
Gold Price Fall China:सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद चीन के बाजारों में…
दो दिवसीय 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 का आगाज हो चुका है. भारत की मेजबानी…