सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है. इसको लेकर पूरे प्रदेश में दीपोत्सव मनाने की तैयारी की जा रही है. इस दिन घर-घर दीप जलेंगे. तो इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता को ‘‘ईश्वरीय कार्य’’ बताया है और प्रदेश भर के ग्राम प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा है कि, अयोध्या में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व पूरे प्रदेश को साफ-सुथरा और सुंदर बनाएं. इसी के साथ ही उन्होंने इस दिन को राष्ट्रीय उत्सव की तरह मनाने की अपील की है और हर गांव-हर गली को साफ रखने के लिए कहा है.
शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर के ग्राम प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संवाद किया. इसी के साथ ही कहा कि, विशेष स्वच्छता अभियान में भावना के साथ जुड़कर पूरे देश को एक नया संदेश दिया जाना चाहिए. इसी के साथ ही सीएम योगी ने 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को राष्ट्रीय उत्सव की तिथि बताया. उन्होने कहा कि, ‘‘पांच सौ वर्षों के इंतजार के बाद प्रभु श्रीराम के नव्य, भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान होने का उत्सव सिर्फ अयोध्या का नहीं है, बल्कि यह हर गांव, हर घर और हर जन का उत्सव है.’’ सीएम ने आगे कहा कि, ‘‘यह अभूतपूर्व उत्सव है तो हर गांव और हर घर तक तैयारियां भी उसी अनुरूप होनी चाहिए. यह प्रयास होना चाहिए कि श्रीराम उत्सव पर हर घर, देव मंदिर पर दीपोत्सव मने. घरों, मंदिरों और सार्वजनिक/सामुदायिक स्थलों पर राम नाम संकीर्तन हो. गांवों के अमृत सरोवरों पर भी दीपोत्सव मनाएं.’’
ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या मस्जिद ट्रस्ट के सचिव अतहर हुसैन बोले- ‘भगवान राम हमारी साझी विरासत’
वीडियो कांफ्रेंस के दौरान सीएम ने कहा कि, 14 जनवरी को विशेष स्वच्छता अभियान इसके लिए बड़ा माध्यम बन सकता है. सीएम ने आगे कहा कि, ‘‘ग्राम प्रधान और सभी ग्रामीण जनप्रतिनिधि इसमें बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. श्रीरामलला के विराजमान उत्सव को अभूतपूर्व उल्लास से भरने का कार्य 14 जनवरी को विशेष स्वच्छता अभियान से प्रारंभ हो जाएगा और हर कस्बे, हर गांव, हर परिवार और हर व्यक्ति की इसमें सहभागिता अपेक्षित है.’’
राम मंदिर उद्घाटन के दिन के लिए सीएम योगी ने आगे कहा कि, ‘‘देव मंदिरों को स्वच्छ बनाकर उन्हें सुंदरता से सजाया जाए. ग्राम प्रधान इसके लिए खुद प्रयास करने के साथ हर ग्रामवासी को जागरूक करें, उन्हें स्वच्छता का महत्व समझाएं. स्वच्छता ईश्वर को तो प्रिय है ही, तमाम बीमारियों को दूर रखने में भी अनिवार्य है.’’ मालूम हो कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा है. इस दिन पूरे देश को दीपोत्सव मनाने की अपील की गई है. प्रधानमंत्री मोदी ने इस दिन घर-घर दीप जलाने की अपील की है. तो वहीं रविवार को सीएम ने अयोध्या से वृहद स्वच्छता अभियान की शुरुआत भी की.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…