देश

Ayodhya Ram Mandir: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, सुरक्षा समिति की बैठक में बना मास्टर प्लान

Ayodhya Ram Mandir: राम नगरी अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर तैयारी जोर-शोर से जारी है. 22 जनवरी 2024 को मंदिर के गर्भ गृह में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है. इस मौक पर देश भर के राम भक्त तो एकत्र होंगे ही, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. इसलिए मंदिर व कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है और परिंदा भी पर न मार पाए, ऐसी सुरक्षा व्यवस्था का बंदोबस्त किया जा रहा है. इसको देखते सुरक्षा समिति की बैठक की गई और बैठक में कई अहम निर्णय भी लिए गए हैं. इसी के साथ आने वाले राम भक्तों को भी किसी तरह की समस्या न हो, इसका भी ध्यान रखा गया है.

सुरक्षा समिति की बैठक के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी कि सुरक्षा को लेकर के सभी छोटे-छोटे पहलुओं पर विचार किया गया है. आने वाले तीर्थ यात्रियों को उन सुरक्षा उपकरणों से गुजरना होगा और उनकी चेकिंग कब की जाएगी इन सभी बिंदुओं पर चर्चाएं की गई है. अयोध्या कमिश्नर गौरव दयाल ने सुरक्षा समिति की बैठक में हुई चर्चा को लेकर जानकारी दी कि सिक्योरिटी प्लान के तहत जिस धनराशि की मंजूरी दी गई है और बजट का इस तरह से बता पाना मुश्किल है, लगभग 40 करोड रुपए फर्स्ट फेज में गवर्नमेंट ने इसी वित्तीय वर्ष में मंजूर किए थे. उन्होंने सुरक्षा को लेकर आगे जानकारी दी और बताया कि आने वाले समय में ओवरऑल सिक्योरिटी प्लान भेजा गया है, उसमें जो बाकी चीज रह गई है उसकी मंजूरी की प्रक्रिया चल रही है. इसी के साथ ही कमिश्नर ने इस बार पर भरोसा जताते हुए कहा कि, 22 जनवरी तक जो व्यवस्था कर दी गई है वह पर्याप्त है, सभी बहुत ही सुरक्षित ढंग से करने के लिए सक्षम है.

ये भी पढ़ें- Noida News: वेनिस मॉल में टाइगर-3 देख रहे दर्शकों के बीच मचा हड़कम्प… अचानक बंद करवा दी गई मूवी और सिनेमाघर कर दिया गया सील

सुरक्षा रहेगी चाक-चौबंद

गौरव दयाल ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आगे जानकारी दी कि सुरक्षा समिति की बैठक में शासन की ओर से जिन इक्विपमेंट को इंस्टॉल करना और मैनपॉवर डेप्लॉय किया जाना है, उसकी प्रगति के बारे में समीक्षा की गई है. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि, 22 जनवरी के दिन भगवान राम लला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए सारी तैयारी की जा रही है. सुरक्षा चाक चौबंद रहे और कहीं कोई भी दिक्कत ना हो उसके हिसाब से सभी लगातार सतर्क हैं.

हर पहलुओं पर किया गया विचार

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा कि सुरक्षा के छोटे-छोटे पहलुओं पर विचार किया गया है. उन्होंने कहा कि 5 जनवरी 2024 तक भव्य राम मंदिर में सुरक्षा के सभी उपकरण इंस्टॉल कर लिए जाएंगे और इसके बाद तीर्थ यात्री उन सुरक्षा मानकों से गुजर करके फिर दर्शन करने के लिए जाएंगे. इसी के साथ मंदिर निर्माण को लेकर उन्होंने जानकारी दी कि राम मंदिर का गर्भ ग्रह और और ग्राउंड फ्लोर बन कर तैयार हो गया है. कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

नवरात्रि के बैग में मीट भरकर बेच रहा था ब्लिंकिट? बजरंग दल के बवाल के बाद एक्शन में आया प्रशासन

Blinkit Meat Controversy: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में ब्लिंकिट स्टोर पर 'हैप्पी नवरात्रि' लिखे कैरी…

15 minutes ago

इक्वाडोर में प्रार्थना सभा के दौरान दर्दनाक हादसा, पादरी के सिर पर गिरा भारी क्रूस; अस्पताल में हुई मौत

इक्वाडोर के गुआयाकिल शहर में प्रार्थना सभा करा रहे पादरी पैट्रिसियो सांचेज की दर्दनाक हादसे…

22 minutes ago

ट्रेन में बजाया बाजा तो बजेगी बैंड…! तेज आवाज में रील देखने वालों की अब खैर नहीं, रेलवे वसूलेगा जुर्माना

ट्रेन में बिना ईयरफोन तेज आवाज में गाने, वीडियो और रील चलाकर दूसरे यात्रियों को…

24 minutes ago

भारतीय जेलों में 74% कैदी विचाराधीन, हजारों पांच साल से अधिक समय से बंद; सवाल- फैसले से पहले ही क्यों बीत रही जिंदगी?

देश की जेलों में बंद हर चार कैदियों में करीब तीन विचाराधीन हैं, यानी उनके…

33 minutes ago

प्रदर्शनों से दिल्ली का निकला दिवाला, कारोबार को 3000 करोड़ का नुकसान, CTI ने सरकार से की ये डिमांड

Delhi Trade Loss: दिल्ली में लगातार हो रहे धरने-प्रदर्शनों का असर अब बाजारों के कारोबार…

35 minutes ago

मुंबई से भागे, कोटा में धरे गए! टाइगर श्रॉफ की कार पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर गिरफ्तार

Tiger Shroff Firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना के…

46 minutes ago