देश

Ayodhya: रामनवमी पर सोने-चांदी के वस्त्र पहनेंगे रामलला, दिल्ली-कर्नाटक के फूलों से सजेगा दरबार, दुनिया पहली बार देखेगी खास अभिषेक

Ayodhya Ram Mandir: लंबे इंतजार के बाद इस बार रामलला अपनी जन्मभूमि पर स्थित भव्य मंदिर के गर्भगृह में अपना जन्मोत्सव यानी रामनवमी मनाने जा रहे हैं. इस दिन को लेकर मंदिर में खास तैयारी चल रही है. बता दें कि 17 अप्रैल यानी आज से तीन दिन बाद रामनवमी का त्योहार है. इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था. तो वहीं इस बार आयोध्या में 500 सालों के बाद पहली बार रामलला अपने गर्भगृह में अपना जन्मोत्सव मनाएंगे तो वहीं पहली बार दुनिया राम मंदिर में एक अद्भुत नजारा भी देखेगी. दरअसल पहली बार रामलला का सूर्य अभिषेक होगा. इस पल के साक्षी बनने के लिए लाखों-करोड़ों रामभक्त तैयार बैठे हैं. तो वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि इस दिन लाखों की संख्या में भक्त मंदिर पहुंचेंगे.

सोने-चांदी से बना पहनेंगे वस्त्र

मंदिर ट्रस्ट की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक रामलला रामनवमी पर चांदी और सोने के तारों से बुना विशेष डिजाइनर वस्त्र पहनेंगे. जन्मोत्सव पर सभी कार्यक्रम दो दिन पहले से ही शुरू हो जाएंगे. इसे दिल्ली से विमान के जरिए अयोध्या लाया जाएगा. तो वहीं राम मंदिर को सजाने व रामलला के श्रृंगार के लिए दिल्ली और कर्नाटक से खास फूल लाए जाएंगे. इन फूलों की खासियत ये है कि ये करीब एक हफ्ते तक नहीं सूखते. तो वहीं रामनवमी पर रामलला के बधाई गीतों से पूरा मंदिर गूंजेगा. साथ ही वेदों और पुराणों का पाठ किया जाएगा. 56 प्रकार के विशेष पकवानों से भोग लगाया जाएगा.

ये भी पढ़ें-UP News: अयोध्या से इन चार शहरों के लिए बंद हुई उड़ानें, ये बड़ी वजह आई सामने, अब कनेक्टिंग फ्लाइट के सहारे यात्री

दोपहर 12 बजे होगा सूर्य अभिषेक

रामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे रामलला का अभिषेक सूर्य भगवान करेंगे. 12:00 बजे गर्भगृह का पर्दा हटा दिया जाएगा. इसके बाद भक्त दर्शन कर सकेंगे. अष्टमी से लेकर नवमी और दशमी के दिन मंदिर में उत्सव का माहौल रहेगा. बता दें कि बीते 500 वर्षो तक रामलला तम्बू और टेंट में रहे हैं. पहली बार है जब भव्य मंदिर में उनका जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. माना जाता है कि जब श्रीराम का जन्म हुआ था तब एक माह तक सूर्यास्त नहीं हुआ था. यही वजह है कि जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर में ऐसी व्यवस्था की गई है कि भगवान सूर्य अपनी किरणों से रामलला का अभिषेक करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पीएम मोदी इस साल के अंत में जाएंगे कनाडा, व्यापार, ऊर्जा और सुरक्षा पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष के अंत में 11-12 दिसंबर को कनाडा की यात्रा करेंगे.…

9 minutes ago

आखिर क्यों दो वक्त की रोटी के लिए मोहताज हुआ पाकिस्तान? जानिए हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट का कड़वा सच

Pakistan News: ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट ने पाकिस्तान में गहराते भुखमरी संकट का उजागर…

12 minutes ago

20 या 21 अक्टूबर, कब मनेगा दशहरा? जानिए विजयादशमी की सही तारीख और रावण दहन का शुभ मुहूर्त

दशहरा 2026 में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 अक्टूबर को? दशमी तिथि दो…

29 minutes ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस ने मस्क को दिया जवाब, कहा- स्टारलिंक का स्वागत है…हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते

Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…

50 minutes ago

फिर थर्राया कामचटका, 7 की तीव्रता से आया विनाशकारी भूकंप, सुनामी की आहट से सहमे लोग

Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…

1 hour ago