चुनाव

‘INDI Alliance की सरकार आई तो मोदी को जेल में डालेंगे’ बयान पर राजनाथ का पलटवार— किसने मां का दूध पिया है

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्‍ठ नेता और रक्षा राजनाथ सिंह ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार के बांका में जनसभा को संबोधित किया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में लालू यादव की बेटी मीसा भारती के पीएम मोदी पर दिए बयान पर पलटवार किया. मीसा ने कहा था कि हमारी सरकार आई तो नरेंद्र मोदी को जेल भेज दिया जाएगा. जिस पर आज सिंह ने कहा, “किसने मां का दूध पिया है जो मोदी जी को जेल में डालेंगे…”

बिहार के बांका में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- “राजद (RJD) अहंकार इस हद तक बढ़ जाता है कि वे कहते हैं हमारी सरकार बन जाएगी तो PM मोदी को जेल में डाल देंगे. अरे..किसने मां का दूध पिया है जो मोदी जी को जेल में डालेंगे.”

राजद को निशाने पर लेते हुए रक्षा मंत्री बोले, “भाइयो..बहनों.. इन लोगों ने कहा था कि 10 लाख नौजवानों को नौकरी देंगे, मैं नौजवानों से पूछना चाहता हूं क्या आपको नौकरी मिली? जनता की आंखों में धूल झोंककर इन्होंने जनता का समर्थन हासिल किया है.”

लालू यादव की पार्टी राजद के ‘लालटेन’ सिंबल पर तंज कसते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा- “भाइयो..बहनों.. मैं बताना चाहता हूं कि लालटेन का युग जा चुका है, अभी LED का युग आ चुका है. मोदी सरकार में गांव-गांव, शहर-शहर तक घर बहुत सस्‍ते LED बल्‍व से रोशन होते हैं.”

यह भी पढ़िए— अब भारत की सीमाओं के अंदर आतंकवाद को प्रश्रय नहीं मिल पाएगा, वो तो कांग्रेस की सरकार थी जो आतंकियों को बिरयानी खिलाती थी: CM योगी

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस ने मस्क को दिया जवाब, कहा- स्टारलिंक का स्वागत है…हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते

Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…

6 minutes ago

फिर थर्राया कामचटका, 7 की तीव्रता से आया विनाशकारी भूकंप, सुनामी की आहट से सहमे लोग

Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…

26 minutes ago

1961 से 2011 तक कितना बदला भारत का जनसांख्यिकीय ढांचा? हरेन्द्र प्रताप की किताब में हुआ बड़ा खुलासा

Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…

34 minutes ago

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

45 minutes ago

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

53 minutes ago