खेल

भारत vs इंग्लैंड एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड किंग कोहली के नाम, 2016 में किया था कारनामा

IND vs ENG: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैच में नहीं खेलेंगे. उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है. यह इंग्लैंड टीम के लिए अच्छी खबर है, वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के लिए यह अच्छी खबर नहीं है क्योंकि विराट कोहली इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के लिए परेशानी बन सकते थे और भारत के लिए खुब रन बनाते. मौजूदा टीम में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में विराट कोहली ही एक मात्र ऐसे बल्लेबाज जिन्होंने भारत-इंग्लैंड के बीच एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाया है. उनके नाम ये बड़ा रिकॉर्ड दर्ज है.

साल 2016 में किंग कोहली ने बनाया था रिकॉर्ड

साल 2016 में भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में विराट कोहली ने कुल 655 रन बनाए थे. इसके बाद वह भारत-इंग्लंड के बीच खेले गए एक सीरीज सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए थे. इस मामले में वह राहुल द्रविड़ से आगे निकल गए थे. भारत और इंग्लैंड एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं. जिन्होंने साल 2002 में इसी टीम के खिलाफ कुल 602 रन बनाए थे.

भारत और इंग्लैंड के बीच एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधि रन बनाने वाले भारत के बल्लेबाज

भारत बनाम इंग्लैंड एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली (655) पहले नंबर पर हैं. उन्होंने साल 2016 में ये कारनामा किया था. इस सूची में दूसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ (602) का नाम आाता है. उन्होंने साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाए थे. इस सूची में तीसरे नंबर पर भी विराट कोहली का ही नाम दर्ज है. उन्होंने साल 2018 में 593 रन बनाए थे. चौथे स्थान पर वी मांजरेकर का नाम आता है. उन्होंने साल 1961 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 586 रन बनाए थे. वहीं पांचवें नंबर पर सुनील गावस्कर का नाम आता है. उन्होंने 1979 में 542 रन बनाए थे.

इंग्लैंड के खिलाफ कोहली का कप्तान के रूप में सर्वाधिक रन

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान के रूप में सबसे बड़ा व्यक्तिगत रन बनाने का रिकॉर्ड भी विराट कोहली के नाम ही है. उन्होंने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 235 रन की पारी खेलकर यह रिकॉर्ड बनाया था. यह कोहली का उस टीम के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में बेहतरीन व्यक्तिगत स्कोर भी है. कोहली ने इस टीम के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में अब तक 1991 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक भी निकले हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

5 minutes ago

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

33 minutes ago

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

2 hours ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

2 hours ago