देश

Lok Sabha Election 2024: पल्लवी पटेल और स्वामी प्रसाद मौर्य को डिंपल यादव ने सुनाई खरी-खरी- कहा- “हमने बनाया विधायक”

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले उत्तर प्रदेश में जुबानी जंग जारी है. तो दूसरी ओर सपा अपनों की बगावत का लगातार सामना कर रही है. राज्यसभा चुनाव के लिए सपा द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा करने के बाद ही जहां एक ओर स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा से त्यागपत्र देने के साथ ही विधान परिषद सदस्य के पद से भी इस्तीफा दे दिया और सपा पर पीडीए की उपेक्षा करने का आरोप लगाया तो वहीं सपा विधायक पल्लवी पटेल भी लगातार सपा की आलोचना कर रही हैं और उनके सुर भी बागी होते दिखाई दे रहे हैं तो इस बीच मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव का बयान सामने आ रहा है. उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य और पल्लवी पटेल को खरी-खरी सुनाते हुए कहा है कि, स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव नहीं जीत पाए थे. स्वामी को सपा ने एमएलसी बनाया.

तो वहीं डिंपल यादव ने अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल को लेकर कहा कि, पल्लवी सपा से चुनाव जीती थीं. हम चाहते थे कृष्णा पटेल भी सदन पहुंचे. इसी के साथ ही डिंपल ने कहा कि, सपा PDA का पूरा सम्मान करती है. इसी के साथ ही सपा और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर कहा कि, गठबंधन पर जो बात होगी जल्द सामने आएगी. पत्रकारों से बात करते हुए डिंपल यादव ने कहा कि, मैं समझती हूं कि चुनाव के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य पार्टी में आए और वह चुनाव हार गए. इसके बावजूद हमने उन्हें एमएलसी बना कर भेजा. इसी के साथ ही पल्लवी पटेल के बागी सुर पर सवाल किया गया तो डिंपल ने कहा कि, वह मेरी बहन सरीखी हैं. उन्होंने सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ा. हम चाहते थे कि कृष्णा पटेल भी सदन पहुंचे लेकिन उन्होंने अपने सिंबल पर चुनाव लड़ा.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: टूटा सपा-कांग्रेस का गठबंधन! सीट शेयरिंग को लेकर बिगड़ी बात, डिप्टी सीएम ने किया कटाक्ष

चल रही है वरिष्ठ नेताओं से बात

सीट शेयरिंग को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच हुए गठबंधन पर भी तलवार लटकती दिखाई दे रही है. इस वक्त यूपी की राजनीति में चर्चा जोरों पर है कि सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन खत्म हो गया है तो वहीं इन दावों के बीच डिंपल यादव ने कहा कि, लगातार वरिष्ठ नेता से बातचीत चल रही है. गठबंधन होगा तो आपको बताया जायेगा. तो दूसरी ओर गठबंधन को लेकर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल का बयान भी सामने आया है.उन्होंने भी कहा है कि, बातचीत चल रही है. गठबंधन फाईनल स्टेज में है. हमारी गठबंधन टीम काम कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सिर्फ मनोरंजन नहीं, कमाई का जरिया बना इंटरनेट; जानिए कैसे गांव-कस्बों के युवा लिख रहे हैं डिजिटल सफलता की नई कहानी

रिलायंस जियो की एंट्री ने भारत में इंटरनेट की दुनिया बदलने में अहम भूमिका निभाई.…

11 minutes ago

PM Kisan 24th Installment: गुजरात दौरे पर पीएम मोदी का बड़ा धमाका, किसानों को दी 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात

PM Kisan 24th installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में किसान सम्मान निधि…

13 minutes ago

भारत में 12 साल में 27.1% से घटकर 2.6% हुई अत्यधिक गरीबी, 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर: विश्व बैंक

Poverty In India: भारत में पिछले 12 सालों के दौरान गरीबी के स्तर में बड़ी…

14 minutes ago

पाक होगा तबाह…चीन का निकलेगा दम, भारतीय नौसेना को मिलेंगे ब्रह्मोस से लैस 8 नए युद्धपोत

Indian Navy: सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) ने 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक…

33 minutes ago

‘मानसिक तनाव से गुजर रहे खिलाड़ी…’, दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI को विनेश फोगाट के मामले में दिए सख्त निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को निर्देश दिया है कि वह पहलवान…

33 minutes ago

यूपी चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में संभाली संगठन की कमान

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा…

47 minutes ago