देश

Ayodhya Big News: रामनवमी पर रामलला का होगा सूर्य तिलक, इतने मिनट तक मस्तक पर पड़ेंगी किरणें, सफल हुआ वैज्ञानिकों का ट्रायल

Ayodhya Big News: अयोध्या से राम भक्तों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. भव्य राम मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान रामलला की इस बार पहली रामनवमी है. तो वहीं इसी रामनवमी पर ही रामलला का सूर्य तिलक होगा. इसका ट्रायल सफल हो गया है. इसको लेकर वैज्ञानिक लगातार काम कर रहे थे.

पहले सूर्य तिलक की योजना को लेकर वैज्ञानिक स्पष्ट नहीं थे, लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि इस बार 17 अप्रैल को मनाई जाने वाली रामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे उपकरण के जरिये सूर्य की किरणें गर्भगृह में प्रवेश करेंगी और रामलला का तिलक करेंगी.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, रामलला के सूर्य तिलक का ट्रायल सफल हो गया है. अब हर साल रामनवमी के अवसर पर सूर्य की किरणों से तिलक होगा. बता दें कि इस बार 17 अप्रैल को राम नवमी पड़ रही है. इस मौके पर दोपहर में ठीक 12:00 बजे राम लला का सूर्य अभिषेक किया जाएगा.

मंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल राव ने मीडिया को बताया कि कुछ दिन पहले सूर्य तिलक के लिए वैज्ञानिकों ने उपकरण गर्भगृह के ठीक ऊपर तीसरी मंजिल पर लगाए थे. उन्होंने ट्रायल को लेकर जानकारी दी कि रविवार को मध्यान्ह आरती के बाद पहला ट्रायल हुआ तो किरणें रामलला के होठों पर पड़ीं फिर लेंस को दोबारा सेट कर सोमवार को ट्रायल किया गया तो किरणें मस्तक पर पड़ीं. इसी के बाद से रामनवमी पर रामलला के सूर्य तिलक के आयोजन को फाइनल माना जा रहा है और इसी बार यानी मंदिर में रामलला की पहली रामनवमी पर ही सूर्य की किरणें श्री रामलला का अभिषेक करेंगी. बता दें कि इस सूर्य तिलक के कार्य को देश के दो वैज्ञानिक संस्थानों की मदद से सफल बनाया गया है.

ये भी पढ़ें-Mathura: आज पूरे साल का लेखा-जोखा सुनेंगे बांके बिहारी, जानें नवसंवत्सर पर कैसे निभाई जाती है 550 साल पुरानी परंपरा

इस तरह सूर्य की किरणें करेंगी अभिषेक

मंदिर की तीसरी मंजिल पर ऑटोमैकेनिकल सिस्टम लगाया गया है. इसी के जरिए गर्भगृह तक सूर्य की किरणें आएंगी. इस तरह से 17 अप्रैल को रामजन्मोत्व के मौके पर ठीक दोपहर 12 बजे सूर्य से रामलला का तिलक किया जाएगा. वैज्ञानिकों ने बताया कि किरणें दर्पण से परावर्तित होकर सीधे रामलला के मस्तक पर 4 मिनट तक 75 मिमी आकार के गोल तिलक के रूप में दिखेंगी. वहीं आज नवरात्रि के पहले दिन राम मंदिर में भक्तों में उत्साह देखने को मिला. बड़ी संख्या में भक्तों ने रामलला के दर्शन किए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

भारत-ब्राजील फुटबॉल मैत्री मैच; कोलकाता के इस ऐतिहासिक मुकाबले में शामिल होंगे CMD उपेंद्र राय

भारत और ब्राजील के बीच बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मुकाबला आज कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम…

2 minutes ago

सरकारी योजना के तहत बना कुआं अचानक कैसे धसा? मलबे में दबे बुजुर्ग को निकालने में जुटी पुलिस

Korba News: कोरबा के गुरमा गांव में पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने पहुंचा बुजुर्ग…

1 hour ago

छात्रों को बड़ी राहत! 10वीं के पासिंग मार्क्स पर आया बोर्ड का बड़ा फैसला, खत्म हुआ सारा कन्फ्यूजन

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच सीबीएसई (CBSE) ने साफ कर दिया है…

1 hour ago

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

2 hours ago

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

2 hours ago