देश

Seema Haider: सीमा हैदर ने पाकिस्तानी मीडिया को जमकर फटकारा, बोलीं-“योगी सरकार में कोई महिला यूपी में दुखी नहीं रह सकती”

Seema Haider: सीमा हैदर ने पाकिस्तानी मीडिया को फटकार लगाते हुए कहा है कि रमजान के पवित्र महीने में झूठ बोलने से बाज नहीं आ रहे हो. दरअसल सोशल मीडिया सनसनी सीमा हैदर का एक वीडियो और कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहे हैं जिसमें सीमा हैदर के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं. इसी के बाद सीमा ने इस तरह की अफवाहों पर भरोसा न करने की अपील की है. साथ ही सीमा ने कहा है कि उनके पति सचिन उनका और उनके बच्चों का बहुत ख्याल रखते हैं. योगी सरकार के संरक्षण में कोई महिला यूपी में दुखी नहीं रह सकती.

बता दें कि सोशल मीडिया पर सीमा हैदर (Seema Haider) के मारपीट वाला वीडियो तूल पकड़ता जा रहा है. इस वीडियो में दावा किया गया है कि सीमा हैदर को किसी ने मारापीटा है तो वहीं सीमा हैदर ने एक अन्य वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पाकिस्तानी न्यूज चैनल को लताड़ लगाई है. सीमा ने कहा कि कुछ पाकिस्तानी न्यूज चैनल झूठ बोल रहे हैं. इस वीडियो में सीमा ने ये भी कहा कि पाकिस्तानी मीडिया चैनल रमजान के पवित्र महीने में भी झूठ फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं. मेरे पति सचिन हमारा ख्याल रखते हैं और मेरे बच्चों से भी वो बेहद प्यार करते हैं.

ये भी पढ़ें-Eid 2024: ईद कब है? 10 या 11 अप्रैल, मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने दी ये जानकारी, नमाज को लेकर की ये अपील

इसके अलावा वीडियो में सीमा हैदर ने कहा कि योगी सरकार के संरक्षण में कोई भी महिला यूपी में दुखी नहीं रह सकती. सीमा ने कहा कि मैंने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखा और अपने वकील भाई एपी सिंह को राखी बांधी है. ऐसे में ये सोचना भी गलत है कि ऐसा मेरे साथ कुछ हो सकता है. सीमा इस वीडियो में ये भी कहती हुई दिखाई दे रही है कि वह अपने पति सचिन के परिवार के साथ बेहद खुश है

जानें क्या किया गया है दावा

बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सीमा अपने शरीर पर लगी चोट दिखा रही हैं और दावा किया जा रहा है कि सीमा हैदर के साथ मारपीट की गई है. इसी वजह से उनके शरीर पर चोट के निशान हैं, लेकिन इस वीडियो को सीमा ने झूठा करार दिया है और फेक न्यूज बताया है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

अगले 8 घंटे इन 11 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 75 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

Today Weather Update के मुताबिक, 23 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, तेज…

3 minutes ago

सत्ता का सेमीफाइनल: UP MLC चुनाव के लिए सपा-भाजपा में आर-पार की जंग, जानें कहां फंसा पेंच?

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनावी मुकाबले में भाजपा और समाजवादी…

16 minutes ago

Panchang: एकादशी व्रत का पारण आज, ध्रुव योग और पंचक के साये में जानें आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल

आज 23 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा. पंचांग के अनुसार,…

1 hour ago

मेष राशि वाले कामकाज में जल्दबाजी से बचें, बढ़ सकते हैं खर्च; जानें करियर, प्रेम और सेहत का हाल

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: आज मेष राशि के जातकों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल…

2 hours ago