देश

दिल्ली आबकारी घोटाला: अदालत ने BRS नेता के कविता की न्यायिक हिरासत दो हफ्ते के लिए बढ़ाई

दिल्ली की एक अदालत ने यहां आबकारी नीति से संबंधित धनशोधन मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के कविता की न्यायिक हिरासत मंगलवार को दो हफ्ते के लिए बढ़ा दी है. ईडी एवं सीबीआई मामलों से संबंधित विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने कविता की हिरासत 23 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी. उन्हें पिछली न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी होने पर आज अदालत में पेश किया गया था.

सोमवार के जमानत देने से किया था इनकार

बता दें कि न्यायाधीश ने सोमवार को यह कहते हुए कविता को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया था कि प्रथम दृष्टया उन्होंने न केवल सबूत नष्ट किया. बल्कि उन्होंने गवाहों को प्रभावित भी किया और यदि उन्हें राहत दी जाती है तो इस बात की ‘पूरी संभावना’ है कि वह ऐसा करती रहेंगी. वहीं के. कविता ने अपनी याचिका में कहा था कि उनके 16 वर्षीय बेटे की परीक्षा चल रही है, इसलिए उसकी देखरेख के लिए उन्हें कोर्ट से जमानत दी जाए.

इसे भी पढ़ें: Mukhtar Ansari: फातिहा पढ़ने के लिए मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास को मिली इजाजत, सुप्रीम कोर्ट ने रखी ये शर्त

ईडी ने लगाए  हैं यह आरोप

ईडी ने आरोप लगाया है कि विधानपरिषद सदस्य और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी कविता उस ‘साउथ ग्रुप’ की अहम सदस्य हैं जिन पर राष्ट्रीय राजधानी में शराब लाइसेंस में बड़ा हिस्सा पाने के एवज में दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत देने का आरोप है. कविता (46) को 15 मार्च को हैदराबाद में उनके बंजारा हिल्स आवास से गिरफ्तार किया गया था.

Rohit Rai

Recent Posts

संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, वैभव को करना होगा इंतजार! तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…

6 minutes ago

CJP लीडर और ध्रुव राठी की हुई रिहाई: बाहर आते ही तेवर और सख्त, क्या जंतर-मंतर पहुंचेंगे?

CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…

13 minutes ago

दिल्ली में आज खुले रहेंगे शराब के ठेके? जानिए 9-10 अक्टूबर के बाद 11 अक्टूबर का क्या है पूरा अपडेट

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…

16 minutes ago

‘नहीं चुना तो मेरा नुकसान…’ भुवी की टीम इंडिया में वापसी पर फूटा मोहम्मद शमी का गुस्सा

भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी के बाद मोहम्मद शमी का रिएक्शन सामने आया…

38 minutes ago