Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर के मद्देनजर प्रशासन तमाम तैयारियों में जुटा हुआ है. जिनमें भक्तों के ठहरने की सुविधाएं प्रमुख रूप से शामिल हैं. प्रशासन आम श्रद्धालुओं को उनके बजट में होम स्टे (Home Stay) की व्यवस्था कर रहा है.
अयोध्या में एक तरफ भव्य राम मंदिर निर्माण जारी है तो दूसरी तरफ प्रशासन मंदिर निर्माण के बाद श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए तैयारियों में जुटा है. इसके लिए कई स्तर पर काम चल रहा है. होटलों का विस्तार तो किया ही जा रहा है. धर्मशालाएं भी बनाई जा रही हैं. इसके साथ ही टेंट सिटी भी बनाई जा रही है. इन सबके बावजूद प्रशासन ने होम स्टे की व्यवस्था भी शुरू की है.
राम की नगरी में श्रद्धालुओं के ठहरने को लेकर बड़े पैमाने पर इंतजाम किए जा रहे हैं. इसके तहत अभी तक 21 नए होटलों को लाइसेंस दिया है. 18 होटलों में सुधार किया जा रहा है. इसके अलावा श्रद्धालुओं को होम स्टे (Home Stay) की सुविधा भी मिलेगी. छह कमरे तक के मकान मालिक होम स्टे के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. कुल मिलाकर प्रशासन की कोशिश है कि अयोध्या पहुंचने वाले भक्तों के लिए सुविधाओं में कोई कमी न रह जाए.
ये भी पढ़ें: Ayodhya: अयोध्या राम मंदिर निर्माण का 60 फीसदी काम पूरा, जनवरी 2024 में होगी प्राण प्रतिष्ठा
श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने बीते दिनों बताया था कि मयार्दा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर अपनी तय समय सीमा से पहले बनकर तैयार होगा. मंदिर का निर्माण तेज गति के साथ चल रहा है. अक्टूबर 2023 तक मंदिर के प्रथम तल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा. साल 2024 मकरसंक्रांति तक भगवान रामलला की मंदिर के गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा हो जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…