देश

Ayodhya: महंत नृत्य गोपाल दास के 85वें जन्मोत्सव पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बाबा रामदेव के साथ पधारेंगे कई दिग्गज

सुभाष सिंह

Ayodhya: भगवान राम की नगरी में 26 मई से 3 जून तक भव्य कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है. मौका है श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महत्त्व नृत्य गोपाल दास के 85वें जन्मोत्सव का. इस अवसर पर यहां सात दिवसीय समारोह का आयोजन होगा, जिसमें देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही बाबा रामदेव सहित कई जाने-माने दिग्गज उपस्थित होंगे.

सात दिवसीय कार्यक्रम के दौरान सरयू आरती, कलश शोभायात्रा, श्री लक्ष्मी नारायण इष्ट यज्ञ, श्री रामरक्षा यज्ञ, सप्ताह भर अलग-अलग धार्मिक आयोजन किए जाएंगे. कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महंत कमलनयन दास ने बताया कि जन्मोत्सव में श्रीमद्भागवत गीता पाठ, रामचरितमानस पाठ, यज्ञ, आदि का आयोजन किया गया है.

कार्यक्रम में भारत के कोने-कोने से महापुरुष शामिल हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समता और समरसता स्थापित करना है. उन्होंने जानकारी दी कि राजनाथ सिंह, बाबा रामदेव सहित कई महापुरुषों को आमंत्रण भेजा गया है और कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल रहेंगे.

ये भी पढ़ें- Muzaffarnagar: पैसा न होने पर बेटे का अंतिम संस्कार नहीं कर पाई बुजुर्ग मां, शव लेकर रात भर श्मशान घाट के बाहर बैठी रही

खोला जाएगा अन्न क्षेत्र

उन्होंने आगे बताया कि, 2-2 यज्ञ का आयोजन किया जाएगा. पूरे राष्ट्र के कोने-कोने से तमाम दिग्गज पधारेंगे और अपने विचार रखेंगें. चिंतन होगा एवं बहुत बड़ा अन्नक्षेत्र खोला जाएगा. अन्न क्षेत्र सबके लिए भेदभाव रहित होगा. उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य समता और समरसता स्थापित करना है. इसी के साथ उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह के साथ ही मुख्यमंत्री योगी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी आएंगे. कार्यक्रम 26 मई से 3 जून तक चलेगा. कुल मिलाकर जन्मोत्सव के माध्यम से धार्मिक आयोजन कर देश दुनिया में समता और समरसता का संदेश धर्म नगरी अयोध्या से दुनिया को दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘इतिहास आपके साथ…’, अगरकर की विदाई पर गंभीर की एक लाइन ने खींचा ध्यान

Ajit Agarkar: अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद से हटने पर गौतम गंभीर ने भावुक…

1 minute ago

‘आपातकाल में लोकतंत्र बचाया, अब राष्ट्र निर्माण जारी’: पटना में बीजेपी की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में बोले सम्राट चौधरी

Patna News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने…

7 minutes ago

पाकिस्तान को उसी की सरजमीं पर यूएन चीफ ने दिया बड़ा झटका! कश्मीरी राग अलाप रहे पत्रकार की हुई बोलती बंद

Guterres Pakistan Visit: UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की पाकिस्तान यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर और UNSC…

16 minutes ago

8 महीने, 30 DNA टेस्ट… फिर भी खाली हाथ CBI; पटना NEET छात्रा मौत मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल

Patna NEET Student Death Case: पटना NEET छात्रा मौत मामले में CBI ने क्लोजर रिपोर्ट…

29 minutes ago

राजपाल यादव के पास 1.15 करोड़, बाकी 85 लाख कौन देगा? सुप्रीम कोर्ट ने दिया 13 अक्टूबर तक का वक्त

चेक बाउंस से जुड़े कानूनी मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट की…

31 minutes ago

‘पीछे नहीं हटेंगे’, ट्रंप को ईरान का खुला अल्टीमेटम… अभी खत्म नहीं हुई जंग!

Iran US War Update: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच तेहरान ने कहा है कि वह किसी…

42 minutes ago