खेल

IPL 2023: पहले खुशी, फिर गम… Ruturaj Gaikwad की पारी ने निकाला गुजरात का दम

Ruturaj Gaikwad Fifty:  आईपीएल 2023 के क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस (GT) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. हर बार की तरह इस बार भी चेन्नई की ओपनिंग जोड़ी ने मोर्चा संभाला और अपनी टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाई. ऋतुराज गायकवाड और डेवोन कॉन्वे ने पावरप्ले में शानदार शुरुआत की. इस दौरान गायकवाड ने 44 गेंदों में 60 रन की पारी खेली.

पहले खुशी… फिर गम, ऋतुराज को मिला जीवनदान

नालकंडे के ओवर की तीसरी गेंद पर गायकवाड़ मिडविकेट की तरफ शॉट खेल बैठे, जहां गिल ने उनका कैच लपका. मगर तभी नो बॉल का सायरन बज गया. जिस गेंद पर गायकवाड़ आउट हुए थे, वो नो बॉल थी और उसके बाद उन्होंने फ्री हिट पर छक्का जड़ा.

ये भी पढ़ें: CSK vs GT, IPL 2023: ‘धोनी से कोई नफरत नहीं कर सकता’, जो करता है उसे हार्दिक पंड्या ने कहा शैतान!

प्लेऑफ में टीम की प्लेइंग-11

GT: हार्दिक पंड्या (C), ऋद्धिमान साहा (WK), शुभमन गिल, दासुन शनाका, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, मोहित शर्मा, राशिद खान, नूर अहमद, दर्शन नालकंडे और मोहम्मद शमी.
इम्पैक्ट प्लेयर्स : विजय शंकर, श्रीकर भरत, साई किशोर, जयंत यादव, शिवम मावी.

CSK: एमएस धोनी (WK & C), ऋतुराज गायकवाड, डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडु, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे और महीश तीक्षणा। इम्पैक्ट प्लेयर्स : मथिस पथिराना, मिचेल सैंटनर, एस सेनापति, शेख रशीद और आकाश सिंह​​.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago