देश

बाबा रामदेव ने खोला अमित शाह की फिटनेस का राज, बताया इस तरह कम किया 30 किलो वजन

Haridwar: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बीजेपी का चाणक्य भी कहा जाता है. लोकसभा हो या राज्यों की विधानसभाओं के चुनाव वे लगातार रैलियों को करते रहते हैं. पार्टी की बैठकों से लेकर अपने मंत्रालय की मीटिंग्स में उनकी व्यस्तता बनी रहती है. इसके अलावा 58 साल की उम्र पार कर चुके अमित शाह हर समय पूरे उत्साह में नजर आते हैं. ऐसे में उनकी फिटनेस से जुड़ी बातों को जानने के लिए हर कोई उत्सुक रहता है.

गुरुवार को यूपी के हरिद्वार पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान बाबा रामदेव ने उनकी फिटनेस से जुड़ा राज भी आखिर सबको बता ही दिया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) उत्तराखंड सहकारिता विभाग की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने हरिद्वार आए थे.

ऐसे घटाया गृह मंत्री अमित शाह ने 30 किलो वजन

अमित शाह की फिटनेस के राज को बताते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि योग और आयुर्वेद की उपासना कर इन्होंने लगभग 30 किलो वजन कम किया है. केंद्रीय मंत्री की फिटनेस के इस राज के अलावा बाबा रामदेव ने यह भी बताया कि अमित शाह के चेहरे की तेजस्विता देखकर उन्हें अप्रतिम हर्ष की अनुभूति हो रही है. रामदेव जब मंच से ये सब बाते कह रहे थे उस समय उनके पास अमित शाह और आचार्य बालकृष्ण भी खड़े थे.

इसे भी पढ़ें: Delhi Excise Policy Case: मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका, निचली अदालत ने खारिज की जमानत की अर्जी, जाएंगे हाई कोर्ट

बाबा रामदेव ने खोला एक और राज

इसके अलावा बाबा रामदेव ने अमित शाह को सनातन का गौरव बताते हुए कहा कि वे अपनी पोती को वेद पढ़ाते हैं, व्याकरण पढ़ाते हैं, उपनिषद पढ़ाते हैं और श्रीमदभगवद गीता पढ़ाते हैं. उन्होंने अमित शाह को बड़ा भाई बताते हुए कहा कि उनके रोम-रोम में सनातन बसा है. ये हमारे लिए गौरव की बात है. अपने इस एक दिवसीय दौरे में अमित शाह ने हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के 113वें दीक्षांत समारोह को भी संबोधित किया और विश्वविद्यालय के संस्थापक स्वामी श्रद्धानंद को अपनी श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने नई शिक्षा नीति की सराहना भी की.

Rohit Rai

Recent Posts

रसायन विज्ञान का 2026 का नोबेल पुरस्कार घोषित, कागन और सोई की इस खोज ने बदली ड्रग्स और साइंस की दुनिया

2026 का रसायन विज्ञान नोबेल पुरस्कार हेनरी बी. कागन और केन्सो सोई को दिया जाएगा.…

3 minutes ago

दिल्ली HC का बड़ा आदेश: किन 6 CBI अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही के निर्देश? जानें पूरा मामला

Delhi High Court News: दिल्ली हाईकोर्ट ने अशोक कुमार अग्रवाल केस में 6 CBI अधिकारियों…

9 minutes ago

गौतमबुद्ध नगर DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! वेतन से 5 लाख कटने के आदेश पर रोक बरकरार

Noida News: नोएडा के गौतमबुद्ध नगर के डीएम मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम…

14 minutes ago

‘नौकरी देने के लिए बुलाया…’ ग्वालियर में ऑफिस में महिला से हुआ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी

Gwalior Crime News: ग्वालियर में नौकरी दिलाने के बहाने 25 वर्षीय महिला को ऑफिस बुलाकर…

17 minutes ago

संगम फ़ाउंडेशन, लखनऊ ने 11वें ‘अवध रत्न पुरस्कार’ के विजेताओं को किया सम्मानित

शिक्षा, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया सम्मान; मंगलवार…

21 minutes ago

AI और चुनाव: भारत-यूके में नई राजनीतिक जंग, तकनीक से बढ़ेगी पारदर्शिता या भरोसे पर होगा असर?

भारत और यूके में चुनावी राजनीति में AI की बढ़ती भूमिका नई संभावनाएं और बड़े…

29 minutes ago