Image Credit Source: BCCI
Fans Troll Ravi Shastri: आईपीएल का 16वां सीजन शुक्रवार (31 मार्च) को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम – नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भव्य अंदाज में शुरू हुआ. फैंस को सबसे बड़ी खुशी तब हुई जब चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी घरेलू टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ टॉस के लिए बाहर आए. हार्दिक ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने एक बड़ी गलती कर दी, जिसके कारण वो फैंस के निशाने पर आ गए.
दरअसल, रवि शास्त्री ने हार्दिक पंड्या की टीम गुजरात टाइटंस की जगह डब्ल्यूपीएल की गुजरात जाइंट्स का नाम ले लिया. इसके बाद ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ गई. मशहूर कॉमेंटेटर रवि शास्त्री की इस गड़बड़ी को देखकर हार्दिक पंड्या की भी हंसी छूट गई.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: ‘पैसा बहुत है PCB के पास’- वर्ल्ड कप बॉयकॉट की धमकी दे चुके पाकिस्तान ने फिर उगला जहर
इस साल के आईपीएल के पहले मैच को देखने के लिए जुटे लाखों प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर शास्त्री को बुरी तरह ट्रोल किया. यहां तक की कुछ लोगों ने सवाल किया कि शास्त्री, जिनका ड्रिंक्स के प्रति प्यार किसी से छिपा नहीं है. वो ड्राई स्टेटमें कैसे हो हाई सकते हैं?, जबकि अन्य ने कहा कि वह अभी भी डब्ल्यूपीएल हैंगओवर में हैं. बता दें, ये पहला मौका नहीं है जब रवि शास्त्री ने टॉस के समय इस तरह की गलती की हो. इससे पहले भी वो ऐसी गलती के लिए ट्रोल हो चुके हैं.
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…